फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Uproar in chair race competition in Bharatpur Nadbai Assembly

Bharatpur: नदबई में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में चलीं कुर्सियां, भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेईमानी कराने का आरोप

Sun, 17 Sep 2023 07:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 17 Sep 2023 07:38 PM IST
सार

नदबई विधानसभा के एचैरा गांव में बीजेपी नेताओं ने कुर्सी दौड़ का आयोजन करवाया। कार्यक्रम के दौरान बेईमानी का आरोप लगाते हुए लोगों ने एक दूसरे पर जमकर कुर्सियां फेंकीं।

विज्ञापन
Uproar in chair race competition in Bharatpur Nadbai Assembly
हंगामे के दौरान एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टिकट मांगने वालों की कतार लगी हुई है। भरतपुर जिले में संभावित उम्मीदवार जनता में अपनी पहचान बनाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करवा रहे हैं। इसी क्रम में नदबई विधानसभा के एचैरा गांव में बीजेपी नेताओं ने कुर्सी दौड़ का आयोजन करवाया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक दूसरे पर जमकर कुर्सियां फेंकी। लोगों का आरोप था कि दौड़ में बेईमानी की गई है। घटना 15 सितंबर की है। घटना का वीडियो आज सामने आया है। 

विज्ञापन


15 सितंबर को बीजेपी पार्टी से टिकट मांगने वाले कार्यकर्ता दौलत सिंह फौजदार द्बारा एक दौड़ का आयोजन करवाया जा रहा था। दौलत सिंह पंचायत स्तर पर दौड़ का कार्यक्रम करवा रहे थे, लेकिन दौड़ के कार्यक्रम के बाद ही लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता दौलत सिंह फौजदार ने लोगों को बहुत शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। वह एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला करते रहे।
विज्ञापन


घटना का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दौड़ की प्रतियोगिता करवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ता ने प्रतियोगिता में बेईमानी करवाई थी। इसलिए यह झगड़ा हुआ, बीजेपी कार्यकर्ता दौलत सिंह ने अपने व्यक्ति को प्रथम पुरस्कार दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed