फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Three people gang-raped a teenager in Bharatpur

Bharatpur: तीन लोगों ने किया किशोरी का सामूहिक दुष्कर्म, जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया

Sat, 07 Sep 2024 08:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 07 Sep 2024 08:30 AM IST
सार

Bharatpur: भरतपुर रेंज के डीग जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन जनों ने हथियार का भय दिखाकर एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने दो जनों को डिटेन किया है। पीड़िता को भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Three people gang-raped a teenager in Bharatpur
किशोरी से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की भतीजी 6 सितंबर की रात साढ़े 12 बजे मकान के अन्दर कमरे में सो रही थी। तभी दिलसाद उर्फ दिल्ली, मुखराम निवासी थून व इरशाद, निवासी गुलपाड़ा आदि उसकी भतीजी को कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर मुखराम के घर ले गए। जहां तीनों आरोपियों ने उसके साथ जबरन गैंगरेप किया।

विज्ञापन


परिजनों की आंखें खुलने पर बालिका के नहीं होने पर तलाश किया। मुखराम के मकान पर पहुंचने के दौरान अन्दर भतीजी बेहोश पड़ी हुई थी। जिसके बाद सूचना पर एंबुलेंस से पीड़िता को कस्बे के जगपत सिंह राजकीय उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पीड़िता को आरबीएम चिकित्सालय भरतपुर के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन


थानाधिकारी विनोद कुमार मीना ने बताया कि उक्त मामले में दो जनों काे पूछताछ के लिए डिटेन किया है। इधर सूचना पर सीओ आशीष प्रजापत ने चिकित्सालय पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मामले की जानकारी ली है। वहीं आरबीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने डीग जिला पुलिस को लेटर लिखकर पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से चेकअप कराने के लिए कहा है। पीड़िता का आज भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा मेडिकल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed