फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   The spirit of patriotism was shown in the fresh procession of Muharram in Bharatpur

Bharatpur: मुहर्रम के ताजिए जुलूस में दिखा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगे के रंग में रंगा ताजिया बना सभी का आकर्षण

Sat, 29 Jul 2023 09:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 29 Jul 2023 09:43 PM IST
सार

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम इस्लाम धर्म का नए साल शुरुआती महीना माना जाता है। भरतपुर में मुहर्रम के मौके पर निकाले गए ताजिये में देशभक्ति का जज्बा भी देखने को मिला।

विज्ञापन
The spirit of patriotism was shown in the fresh procession of Muharram in Bharatpur
तिरंगे के रंग में रंगा ताजिया। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर में मुहर्रम पर मातमी धुन के साथ ताजिया निकाले गए। इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग मुहर्रम को गम और मातम के महीने के रूप में मानते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम इस्लाम धर्म का नए साल शुरुआती महीना माना जाता है। ताजिया में देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया। जुलूस में हाथों में तिरंगा लिए युवक और ताजिया में तिरंगे के रंग ने सभी का मन मोह लिया। ताजिया में तिरंगा झंडा दिखाई दिया।

विज्ञापन


इस बार मुहर्रम के मौके पर निकाले गए ताजिये में देशभक्ति का जज्बा भी देखने को मिला। ताजिया को तिरंगे झंडे के रंग में बनाया गया। दूसरी तरह युवक हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चलते हुए नजर आये। जिससे शहर में ताजिया की चर्चा रही और तिरंगा झंडे के रंग में रंगे ताजिया ने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह लगाई गई खाने पीने के स्टॉल जुलूस में युवक ढोल पीटकर चलते हुए दिखाई दिए। जुलूस में युवाओं, बुजुर्गों द्धारा ताजिये में शामिल लोगों के लिये जगह-जगह मीठे पानी की प्याऊ, फल, खीर, खिचड़ी, आइसक्रीम, शिकंजी, कुल्फी, बिस्कुट के पैकेट बांटे गए। ताजिये के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए। पुलिस विभाग द्वारा अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया। वहीं ड्रोन से भी पूरी तरह निगरानी रखी गई। 
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात
ताजिये के जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए। सुबह से ही बाजार में ताजिया के मार्ग में पुलिस के जवान तैनात रहे। ताजिया के निकलने के दौरान लगभग पांच सौ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। शहर के सभी थानाधिकारी जाब्ते के साथ मौजूद रहे और ASP,CO सिटी, प्रशासनिक अधिकारी उप-जिला कलेक्टर देवेंद्र परमार सहित सादा वर्दी में भी पुलिस का जाब्ता लगाया गया। साथ घोड़ा पुलिस भी लगाई गई थी जो हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed