फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan: Bharatpur's fast bowler Chetan Sharma selected in Under-19 team

Rajasthan: भरतपुर के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा का अंडर-19 टीम में चयन, डिंपल कंवर NCA बॉलिंग शिविर में शामिल

Sun, 01 Sep 2024 08:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 01 Sep 2024 08:06 AM IST
सार

राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। वे सितंबर-अक्टूबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और मल्टी डेज सीरीज में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
Rajasthan: Bharatpur's fast bowler Chetan Sharma selected in Under-19 team
युवा तेज गेंदबाज चेतन शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट सत्र 2023-24 में शानदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के युवा अंडर-19 तेज गेंदबाज चेतन शर्मा का चयन भारतीय अंडर-19 टीम में किया गया है। आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक और विधायक जयदीप बिहाणी के अनुसार बीसीसीआई ऑल इंडिया जूनियर चयन कमेटी ने आगामी सितंबर-अक्टूबर माह में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के विरूद्ध भारत में खेली जाने वाली  IDFC FIRST Bank  एक दिवसीय और मल्टी डेज सीरीज के लिए राजस्थान (भरतपुर) के युवा तेज गेंदबाज चेतन शर्मा का चयन भारतीय टीम में किया गया है। चेतन शर्मा ने बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट सत्र 2023-24 की अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया था।

विज्ञापन


राजस्थान के चेतन शर्मा का चयन  भारतीय अंडर 19 टीम में हुआ है, जो आगामी माह में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के विरूद्ध 3 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच दिनांक 21 सितम्बर, 23 सितम्बर और 26 सितंबर को पांडिचेरी में खेले जाएंगे। इसके अलावा दो मल्टी डेज मैच दिनांक 30 सितम्बर से 3 अक्टूबर और 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 को चेन्नई में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


बल्लेबाजी में भी माहिर
चेतन शर्मा ने बीसीसीआई अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी में गेंदबाजी करते हुए कुल 17 विकेट और बल्लेबाजी में एक शतक सहित कुल 157 रन बनाए। बीसीसीआई अंडर 19 एकदिवसीय ट्रॉफी में कुल पांच विकेट प्राप्त करते हुए एक अर्धशतक की सहायता से कुल 89 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान की वीमेन खिलाड़ी डिंपल कंवर का NCA फ़ास्ट बॉलिंग शिविर में चयन
आरसीए एडहॉक कमेटी सदस्य धर्मवीर सिंह शेखावत ने बताया की राजस्थान की प्रतिभावान तेज गेंदबाज डिंपल कंवर को बीसीसीआई की ऑल इंडिया वीमेन चयन कमेटी ने NCA, बैंगलोर में आगामी दिनांक 9 से 14 सितम्बर 2024 के दौरान आयोजित होने वाले वीमेन फ़ास्ट बॉलिंग प्रशिक्षण शिविर में चयन किया है। इस शिविर के लिए समस्त भारत में से प्रतिभावान वीमेन तेज गेंदबाजों को चयनित कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।


राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड आगामी पांच सितंबर से 
राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र 2024-25 की तैयारियों के तहत, 5 सितंबर से जोधपुर में और 7 सितंबर से जयपुर में राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही, 10 सितंबर से राज्य स्तरीय सीनियर वीमेन T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिससे बीसीसीआई की राष्ट्रीय सीनियर वीमेन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed