फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Opposing illegal occupation proved costly for a police constable

Bharatpur: दबंग भूखंड पर कर रहे अवैध कब्जा, विरोध किया तो रास्ते में पीड़ित कांस्टेबल को घेरकर की मारपीट

Sat, 07 Sep 2024 02:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 07 Sep 2024 02:58 PM IST
सार

Bharatpur: अवैध कब्जे का विरोध करना एक पुलिस कांस्टेबल को भारी पड़ गया। इस मामले में दबंगों ने रास्ते में पीड़ित कांस्टेबल को घेरकर पीट दिया। हद तो तब हो गई जब उल्टा दंबगों द्वारा इस मामले को लेकर थाने का घेराव कर दिया गया। 

विज्ञापन
Opposing illegal occupation proved costly for a police constable
प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सेवर कस्बे में दबंगों द्वारा एक भूखंड पर बलपूर्वक अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। दबंग लोग शुक्रवार रात्रि को अवैध तरीके से निर्माण करा रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अवैध निर्माण को रुकवा दिया। इसके बाद शनिवार को आरोपियों ने लामबंद होकर पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति पर लाठी डंडे एवं सरियों से हमला किया है, जो राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल है। मारपीट के बाद दबंग बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों को लेकर उल्टा थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पीड़ित प्रवेन्द्र कुमार पुत्र रामजीलाल निवासी सेवर ने बताया उसके पिता रामजीलाल यादव ने मां शकुंतला के नाम सेवर कस्बे में 1982 में भगवान सिंह नाम के एक व्यक्ति से एक भूखंड खरीदा था। जिसकी मंजूरी वर्ष 2005 में नगर निगम द्वारा दी गई थी, लेकिन कस्बे के दबंग लोगों की भूखंड पर नजर पड़ गई है। पीड़ित का आरोप है पिछले लंबे समय से दबंग लोग भूखंड को कब्जे में लेना चाहते हैं। शुक्रवार रात्रि को आरोपी तेजराम पुत्र संतराम राम सिंह जगन्नाथ बिट्टू जीतू उदाराम दौजीराम आदि ने अपने परिजनों के साथ भूखंड पर पहुंचकर अवैध निर्माण करना शुरू कर दिया। आरोपियों द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण की सूचना तत्काल स्थानीय सेवर थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को रुकवा दिया, लेकिन इससे आरोपी बौखला गए। आरोपियों ने रास्ते में पीड़ित पक्ष के प्रवेन्द्र कुमार कांस्टेबल को ड्यूटी जाते समय घेर कर लाठी डंडे एवं सरियों से हमला कर दिया है। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में पीड़ित के चोटें आई है। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सेवर पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश कर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया आरोपियों ने भूखंड पर कब्जा करने का प्रयास किया है। मौके पर पहुंच कर निर्माण को रुकवा दिया है। उन्होंने बताया पीड़ित द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि दूसरे पक्ष के लोग भी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे थे जिन्होंने प्रदर्शन किया उनको लिखित में शिकायत देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबंगों का कुनबा इसलिए बना रहे दबाव
बताया जा रहा है पीड़ित प्रवेंद्र कुमार पुत्र रामजीलाल का गांव में अकेला परिवार रहता है। वहीं आरोपी पक्ष के लोगों का भारी भरकम कुनबा है। लिहाजा आरोपी पक्ष के तेजराम जगन्नाथ बिट्टू जीतू उदय राम एवं दोजीराम द्वारा पीड़ित के परिवार को आए दिन परेशान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed