फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two more wanted suspects each carrying a reward arrested in the murder case of former MLA Atar Singh

भरतपुर: पूर्व विधायक अतर सिंह हत्याकांड में दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार, संख्या 19 हुई; फरार की तलाश जारी

Sat, 24 Oct 2026 04:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 Oct 2026 04:06 PM IST
सार

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड मामले में पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी राधाकिशन उर्फ पप्पी और हेमसिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों भौंडा गांव के निवासी हैं। मामले में अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
Two more wanted suspects each carrying a reward arrested in the murder case of former MLA Atar Singh
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस ताजा कार्रवाई के बाद मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 19 हो गई है। पकड़े गए दोनों आरोपी भौंडा गांव के ही निवासी हैं। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने बताया कि इस प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


इनामी बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
पुलिस की विशेष टीमों ने शनिवार को अभियान चलाकर 5-5 हजार रुपये के दोनों इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में 35 वर्षीय राधाकिशन उर्फ पप्पी पुत्र शेरसिंह और 34 वर्षीय हेमसिंह पुत्र जलसिंह शामिल हैं। पुलिस की टीम दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों को जुटाने में लगी है। इसके साथ ही इस मामले में नामजद अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पढे़ं: एआई चैटबॉट को दोस्त समझकर न बताएं निजी बातें, फोटो और पासवर्ड साझा करने से हो सकता है नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रशर विवाद को लेकर हुआ था हमला
यह पूरा मामला 11 अक्तूबर की रात का है। वैर क्षेत्र के भौंडा गांव में क्रशर विवाद को लेकर पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले में भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने करीब 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तभी से पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed