{"_id":"65072d8519c74dfdc9067fb6","slug":"one-person-died-in-head-on-collision-between-bikes-in-bharatpur-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग घायल, कुम्हेर इलाके में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग घायल, कुम्हेर इलाके में हुआ हादसा
Sun, 17 Sep 2023 10:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:17 PM IST
सार
कुम्हेर से कुछ दूरी पर हुआ हादसा। सामने से तेज रफ्तार से आ रहे दो बाइक सवार युवकों की उनकी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक मौत और पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायलों को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र में आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को कुम्हेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में तीन घायलों को इलाज के लिए भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल एक पक्ष के सुशील कुमार ने बताया कि वे लोग पैंगोर से वापस कुम्हेर आ रहे थे। कुम्हेर से कुछ दूरी पर ही सामने से तेज गति से आ रहे दो बाइक सवार की उनकी बाइकों से भिड़ंत हो गई। हादसे में सुशील कुमार, सुनीता पत्नी सुशील व नीरज पुत्र विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक सवार लाखन उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिस पर मृतक के शव को कुम्हेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, लाखन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिस पर उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन