{"_id":"6507014a50a914e6a6096768","slug":"governor-inaugurates-vidya-bharti-bhavan-in-bharatpur-khanu-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: खानुआं में विद्या भारती भवन का उद्घाटन; राज्यपाल बोले- यहां शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: खानुआं में विद्या भारती भवन का उद्घाटन; राज्यपाल बोले- यहां शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं
Sun, 17 Sep 2023 07:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 17 Sep 2023 07:08 PM IST
सार
ग्राम पंचायत खानुआं में एसोसिएशन ऑफ इंडियन्स इन अमेरिका के सौजन्य से नवनिर्मित विद्या भारती भवन का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल कलराज मिश्र।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले के रूपवास पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खानुआं में एसोसिएशन ऑफ इंडियन्स इन अमेरिका के सौजन्य से माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर खानवा भरतपुर के नवनिर्मित विद्या भारती भवन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान कलराज मिश्र राज्यपाल, राजस्थान के मुख्य आतिथ्य और अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान अखिल भारतीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में फीता काटा गया।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम संयोजक कृपाल चौधरी, डॉक्टर उर्मिलेश पूर्व अध्यक्ष ए आई ए, न्यूयॉर्क अमेरिका, डॉक्टर यशपाल आर्य प्रमुख चिकित्सा, न्यूयॉर्क महेंद्र सिंह मागो प्रांत संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भरत राम कुमार अध्यक्ष विद्या भारती राजस्थान रहे। आदर्श विद्या मंदिर खानवा में राज्यपाल के आगमन पर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
संस्कार युक्त शिक्षा को सराहा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने उद्बोधन में विद्या भारती द्वारा दी जा रही संस्कार युक्त शिक्षा की सराहना की। उन्होंने कहा विद्या भारती द्वारा पूरे देश में श्रेष्ठ नागरिक निर्माण की शिशु मंदिर रूपी फैक्ट्रियां चल रही हैं। इनके माध्यम से देश और समाज का उत्थान करने वाले नागरिकों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्या भारती का उनसे अटूट रिश्ता है और नई शिक्षा नीति 2020 द्वारा देश में रोजगार उन्मुख शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
पंचपदीय शिक्षा से होता है सर्वांगीण विकास
उन्होंने बताया विद्या भारती द्वारा जो पंचपदीय शिक्षा दी जाती है इसके माध्यम से बालक का सर्वांगीण विकास होता है। अपने उद्बोधन में पश्चात संस्कृति के प्रभाव से भारतीय संस्कृति विकृत न हो जाए इस बात पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने विद्या भारती द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा मंदिरों के द्वारा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी माध्यम होना आवश्यक नहीं
उन्होंने कहा कि शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी माध्यम होना आवश्यक नहीं है। हिंदी माध्यम से भी अनेक उच्च पदों पर विद्यार्थी पहुंचते हैं। विद्या भारती के पढे़ हुए छात्र देश में अनेक क्षेत्रों में अपनी सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. उर्मिलेश आर्य ने अपने उद्बोधन में बताया कि उन्होंने अमेरिका में भी भारतीय मूल के नागरिकों का जो संघ बना रखा है। उसके माध्यम से अमेरिका में भी समाज सेवा के अनेक कार्य किए हैं। उनके द्वारा खानवा विद्यालय को दो करोड़ रुपये देकर भवन निर्माण कराया है। पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर में भी अनेकों ऐसे श्रेष्ठ कार्य किए हैं। छात्रों के रंगमंचीय कार्यक्रमो से राजेश शर्मा वीरेंद्र बिष्ट एवं सुधीर कुमार के नेतृत्व में प्रस्तुतियां दी गईं।