{"_id":"64e9e1356680b3c4b503d8a5","slug":"bus-crushed-two-youths-riding-a-bike-in-bharatpur-rupwas-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: रूपवास में दर्दनाक सड़क हादसा; बाइकों की भिड़ंत में बस के नीचे आए दो युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: रूपवास में दर्दनाक सड़क हादसा; बाइकों की भिड़ंत में बस के नीचे आए दो युवक, मौत
Sat, 26 Aug 2023 04:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 26 Aug 2023 04:56 PM IST
सार
रूपवास दर्दनाक सड़क हादसे में सामने से आ रहा बाइक सवार घायल हुआ है। उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रूपवास में सड़क हादसा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक धौलपुर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से एक बाइक आ रही थी। दोनों युवकों की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। दोनों युवक उछल कर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान सामने से एक बस आ रही थी। बस ने दोनों युवकों को कुचल दिया। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, सामने से आ रहा बाइक सवार घायल हुआ है। उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों मृतक युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
घटना भरतपुर धौलपुर रोड पर गहनोली मोड़ की है, दो युवक बाइक से धौलपुर की तरफ जा रहे थे। सामने एक व्यक्ति बाइक पर रहा था। तभी दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। टकराने के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस दौरान दोनों बाइक सवार के बगल से एक बस जा रही थी। तभी बस ने दोनों बाइक सवारों को कुचल दिया। जिसमें दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सामने से आ रहे बाइक सवार व्यक्ति की हालत भी गंभीर है इसलिए उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को मॉर्चरी में रखवा दिया है, दोनों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन