फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News Smuggler arrested with cache of weapons

Bharatpur News: हथियारों के जखीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देख भागने लगा, लड़खड़ाकर गिरा तो पैर टूटा

Wed, 10 Jan 2024 09:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 09:27 PM IST
सार

भरतपुर जिले की अटलबंद थाना पुलिस ने एक तस्कर को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच अवैध 315 बोर के देशी कट्टे, दो 312 बोर के अवैध देशी कट्टे, 18 जिंदा कारतूस 12 बोर और 16 कारतूस 12 बोर के बरामद हुए।

विज्ञापन
Bharatpur News Smuggler arrested with cache of weapons
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर की अटलबंद थाना पुलिस एक हथियार तस्कर को हथियारों के जखीरा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच अवैध 315 बोर के देशी कट्टे, दो 312 बोर के अवैध देशी कट्टे, 18 जिंदा कारतूस 12 बोर और 16 कारतूस 12 बोर के चले हुए बरामद किए हैं। आरोपी हथियारों को सप्लाई करने के लिए जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो, पुलिस ने उसे नेशनल हाइवे पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। तब आरोपी गिर गया और उसके पैर में चोट आ गई।

विज्ञापन


एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि भरतपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति वेदो सिंह निवासी धाउ पायसा थाना अटलबंद को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पांच अवैध 315 बोर के देशी कट्टे, दो 312 बोर के अवैध देशी कट्टे, 18 जिंदा कारतूस 12 बोर, 16 कारतूस 12 बोर के जब्त किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अपराधी को जब पकड़ने की कोशिश की गई तो वह लड़खड़ाकर गिर गया और उसका पैर टूट गया। जो खाली कारतूस हैं, वह चले हुए हैं, जो ग्राहक अवैध हथियार खरीदने आता है, उसे हथियार को चेक करके दिखाने के लिए फायर किए गए हैं। अब इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी हथियार कहां से ख़रीदता था और किन-किन लोगों को हथियार बेचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed