फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Kuldeep Murder Case relatives told the SP together DST constable can affect the investigation

Bharatpur Kuldeep Murder Case: परिजनों ने SP मिलकर कहा- DST कांस्टेबल कर सकता है जांच को प्रभावित

Thu, 20 Jul 2023 10:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 10:15 PM IST
सार

Bharatpur Kuldeep Murder Case: भरतपुर में हुए कुलदीप हत्याकांड के मामले में कुलदीप और विजयपाल के परिजन गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा, DST कांस्टेबल जांच को प्रभावित कर सकता है। बस में मौजूद कृपाल की पत्नी के पास हथियार मौजूद थे।

विज्ञापन
Bharatpur Kuldeep Murder Case relatives told the SP together DST constable can affect the investigation
कुलदीप के परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में अमोली टोल प्लाजा पर कुलदीप हत्याकांड के मामले में आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर कुलदीप और विजयपाल के परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे। सभी लोग एसपी मृदुल कच्छावा से मिले और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसके अलावा परिजनों की मांग है कि DST में कार्यरत कांस्टेबल अजब सिंह को कुलदीप हत्याकांड की जांच होने तक जिले से बाहर रखा जाए।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि कुलदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी कृपाल का भाई कांस्टेबल रवींद्र, कृपाल का बेटा आदित्य, रवींद्र का दोस्त कांस्टेबल पुष्कर और कृपाल की पत्नी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि कुलदीप हत्याकांड को नौ दिन बीत चुके हैं। इसलिए नामजद आरोपी अजब सिंह जो कि पुलिस की जिला स्पेशल टीम में कार्यरत है। उसे हत्याकांड की जांच होने तक जिले से बाहर रखा जाए। क्योंकि अजब सिंह हत्याकांड की जांच को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा कृपाल की पत्नी जो, टोल टैक्स पर बस से उतरती हुई दिखाई दे रही है, उस पर एक बैग था, जिसमें हथियार थे। उन्हीं हथियारों से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। कृपाल की पत्नी के साथ हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed