फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Dead body of a five year old child found in a pit filled with water.

Bharatpur: गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत, छात्रावास के निर्माण में पानी स्टोरेज के लिए खोदा गया था टैंक

Tue, 07 May 2024 10:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 May 2024 10:16 PM IST
सार

परिजन बच्चे को तलाश रहे थे, तभी कुछ लोगों को बताया कि पास ही में छात्रावास बन रहा है, वहां पर एक गड्ढा है उसमें से बुलबुले निकल रहे हैं। वहां जकार देखा तो पानी के गड्ढे में बच्चे का शव पड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Bharatpur: Dead body of a five year old child found in a pit filled with water.
पीयूष का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके में एक पांच साल के बच्चे का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला। बच्चा सुबह खेलते-खेलते घर से निकल गया था। तब से बच्चे के परिजन और पुलिस बच्चे को ढूंढ रहे थे। बाद में परिजन उसको ढूंढने निकले तो उसका शव पानी से भरे गड्ढे में मिला।

विज्ञापन


बच्चे के पिता विशाल सैन ने बताया कि वह सुबह किसी काम से घर से जल्दी निकल गया था। घर में बच्चे की मां ईश्वरी देवी दोनों बच्चे पीयूष और उसकी डेढ़ साल की छोटी बहन जाह्नवी थी। करीब 8 बजे पीयूष खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया। जब पीयूष मां ने उसे घर में ढूंढा तो पीयूष नहीं मिला। ईश्वरी ने अपने ससुर वीरी सिंह को बताया। विशाल भी पीयूष के लापता होने की खबर सुनकर घर आ गया। सभी परिजन मिलकर पीयूष को ढूंढने लगे लेकिन, उसका कुछ पता नहीं लग पाया। 
विज्ञापन


पानी के गड्ढे में मिला बच्चे का शव
करीब तीन बजे घटना के बारे में रूपवास पुलिस को बताया गया। पुलिस भी जगह-जगह पीयूष को ढूंढती रही। शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति ने कुछ लोगों को बताया कि पास ही में छात्रावास बन रहा है वहां पर एक गड्ढा, जिसमें से बुलबुले निकल रहे हैं। तब पीयूष के परिजन वहां पहुंचे और गड्ढे में उतर कर पीयूष को ढूंढा। तब पीयूष का शव गड्ढे में पड़ा मिला। उसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया। छात्रावास बनाने के लिए पानी स्टोरेज के लिए गड्ढा खोदा था। पीयूष के परिजनों ने बताया कि जिस गड्ढे में पीयूष का शव मिला था वह घर से 4 सौ मीटर की दूरी पर है। पास ही में छात्रावास बन रहा है। उसके लिए पानी स्टोरेज के लिए वहां गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे करीब 8 से 10 फ़ीट गहरा है। पीयूष हमारा इकलौता बेटा था। पीयूष का पिता विशाल बाल कटिंग की एक छोटी दुकान चलाता है। जिस समय पीयूष घर से निकला था उस समय उसके बाबा वीरी सिंह भी मंदिर गए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed