फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur Tempo driver died due to collapse of hotel wall minister Vishvendra Singh arrived

Bharatpur: होटल की दीवार गिरने से टेंपो चालक की दबकर मौत, मंत्री विश्वेंद्र सिंह सहित प्रशासन मौके पर पहुंचा

Sat, 10 Jun 2023 12:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 12:43 PM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर जिले में हादसा हुआ है। हादसे में एक टेंपो चालक के ऊपर दीवार गिर गई, जिससे उसकी दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर मंत्री विश्वेंद्र सिंह और सुभाष गर्ग सहित प्रशासन मौके पर पहुंचा।
 

विज्ञापन
Bharatpur Tempo driver died due to collapse of hotel wall minister Vishvendra Singh arrived
टेंपो चालक की दबकर मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर शहर के सारस चौराहे के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोजी-रोटी कमाने जा रहे एक टेंपो पर एक होटल की दीवार गिर गई। हादसे में टेंपो ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मंत्री विश्वेंद्र सिंह और मंत्री सुभाष गर्ग सहित पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा। उसके बाद बची हुई दीवार जेसीबी से गिराई गई। 

विज्ञापन


इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही टेंपो का मालिक गाड़ी लेकर निकलता है, तभी दीवार उसके ऊपर गिर पड़ती है। उसके नीचे टेंपो और उसका चालक दब जाते हैं। घटना सारस चौराहे के पास क्रेन क्राइव होटल की है। होटल के बगल में एक दीवार है, जो होटल को एक तरफ से कवर करती है। दीवार करीब 40 मीटर लंबी और 16 फुट ऊंची थी।
विज्ञापन




अजीत नगर का रहने वाला ओमप्रकाश उम्र 40 साल अपने ऑटो को लेकर घर से निकला। जैसे ही वह होटल के बगल से निकल रहा था, तभी होटल की दीवार अचानक ऑटो के ऊपर गिर गई। इसमें ओमप्रकाश टेंपो के साथ मलबे के अंदर दब गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर प्रशासन पहुंचा और सिविल डिफेंस की टीम तुरंत ओमप्रकाश को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री विश्वेंद्र सिंह, सुभाष गर्ग सहित पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा...
घटना की सूचना मिलने के बाद मंत्री विश्वेंद्र सिंह और मंत्री सुभाष गर्ग भी मौके पर पहुंच गए। मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि एक होटल की काफी ऊंची दीवार थी, जो गिर गई। उसके नीचे दबने से एक टेंपो चालक की मौत हो गई। इसका जायजा लिया गया है, हादसे के जांच के निर्देश दिए गए हैं। मृतक के परिवार के पालन-पोषण का सरकार पूरा प्रयास करेगी। कोशिश रहेगी कि मृतक के परिवार को आर्थिक रूप से कोई परेशानी न हो, इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके भी निर्देश दिए गए हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल की दीवार कई दिनों से कमजोर थी, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने होटल मालिक को कई बार शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। होटल का मालिक कृष्ण कुमार विदेश में रहता है। दीवार में पानी लगने की वजह से सीलन आ गई थी, जिसके कारण यह दीवार गिरी। फिलहाल, प्रशासन ने बाकी बची दीवार को जेसीबी से तुड़वा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed