फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur Mayor Abhijeet Kumar sister protested in front of Municipal Corporation

Rajasthan: मेयर की बहन ने नगर निगम के सामने किया विरोध प्रदर्शन, वार्ड की समस्याओं को लेकर पहुंची थी

Wed, 23 Nov 2022 09:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Nov 2022 09:59 PM IST
सार

मेयर की बहन ने कहा कि नगर निगम के वार्ड नंबर 54 के पार्षद और कनिष्ठ अभियंता कमीशन खोरी के चक्कर में विकास कार्य नहीं होने दे रहे हैं, जबकि पार्षद द्वारा अपने चहेतों की गलियों में जमकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bharatpur Mayor Abhijeet Kumar sister protested in front of Municipal Corporation
विकास कार्य नहीं होने पर किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के  भरतपुर जिले की नगर निगम में उस समय एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब मेयर अभिजीत कुमार की बहन प्रदर्शन करने पहुंच गईं। निगम संबंधी समस्याओं को लेकर उन्होंने महिलाओं के साथ स्थानीय पार्षद और अभियंताओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

  
मेयर की बहन ने कहा कि नगर निगम के वार्ड नंबर 54 के पार्षद और कनिष्ठ अभियंता कमीशन खोरी के चक्कर में विकास कार्य नहीं होने दे रहे हैं, जबकि पार्षद द्वारा अपने चहेतों की गलियों में जमकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पूरा मामला तब सामने आया जब ठेकेदार और अन्य अधिकारी सड़क का मुआयना करने के लिए मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण की शुरुआत कर दी।
विज्ञापन


 इस दौरान मौके पर आए पार्षद ने ठेकेदार को धमकाते हुए कहा कि जहां काम करने की मेरे द्वारा अनुमति दी जाए, वहीं काम करना है। पार्षद की धमकी के बाद  ठेकेदार अपने मजदूरों के साथ वहां से चला गया। इसके बाद से सड़क यथास्थिति में पड़ी हुई है। जिससे मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि वार्ड को स्थानीय विधायक और सरकार में मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने गोद लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके द्वारा ही वार्ड में विकास कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत और कमीशनखोरी के चलते विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मेयर की बहन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वार्ड वासियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed