फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur Lover Who Came to Meet His Married Girlfriend Committed Suicide by Jumping from Hospital Building

Rajasthan: शादीशुदा प्रेमिका के गले लगा प्रेमी, फिर फ्लाइंग किस देर अस्पताल की छठी मंजिल से कूदा

Thu, 05 Jan 2023 01:16 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 Jan 2023 01:16 AM IST
सार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चंद्रपाल और उसकी प्रेमिका एक आश्रम में साथ में काम किया करते थे। इस दौरान उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। आश्रम प्रशासन को इसकी जानकारी लगी तो उन्हें काम से निकाल दिया गया, लेकिन दोनों एक दूसरे से मिलते रहे।

विज्ञापन
Bharatpur Lover Who Came to Meet His Married Girlfriend Committed Suicide by Jumping from Hospital Building
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में सुसाइड का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिले के एक अस्पताल में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी ने वहां की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इससे पहले उसने अपनी प्रेमिका को गले लगाया, उसे फ्लाइंग किस और फिर कूद गया। इस पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात जिले के एक अस्पातल की है। इकरन के रहने वाले चंद्रपाल (22) को पड़ोस में रहने वाली विवाहित महिला से प्यार हो गया था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  हाल ही में बीमारी के कारण महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार देर रात चंद्रपाल उससे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचा। जहां पांचवीं पर उसने अपनी प्रेमिका से मुलाकात की उसे गले लगाया और फिर छठी मंजिल पर चला गया। वहां जाकर वह अपनी प्रेमिका को बुलाता रहा, लेकिन वह नहीं आई। जिसके बाद चंद्रपाल ने उसे फ्लाइंग किस दिया और बिल्डिंग से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद वहां मौजूद अस्पताल के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। शुरुआत में लग रहा था कि युवक की मौत नीचे गिरने से हुई है, लेकिन जब अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चंद्रपाल और उसकी प्रेमिका एक आश्रम में साथ में काम किया करते थे। इस दौरान उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। आश्रम प्रशासन को इसकी जानकारी लगी तो उन्हें काम से निकाल दिया गया, लेकिन दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। हालांकि, पुलिस महिला से पूछताछ कर उसकी सुसाइड का कारण जानने का प्रयास कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed