फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur Crime Husband Murderd wife by hitting pickup three accused arrested in murder case

Bharatpur: पति ने पत्नी की पिकअप से टक्कर मारकर की हत्या, दिनदहाड़े मर्डर के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 10:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Jun 2023 10:11 PM IST
सार

Bharatpur Crime: राजस्थान के भरतपुर जिले में पत्नी से अनबन के चलते पति ने पिकअप से टक्कर मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी ने पति पर मुकदमा दर्ज करवाया था। वहीं, दिनदहाड़े महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।

विज्ञापन
Bharatpur Crime Husband Murderd wife by hitting pickup three accused arrested in murder case
पिकअप से टक्कर मारकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के कुम्हेर थाना इलाके में एक व्यक्ति ने पिकअप से कुचलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। व्यक्ति का पत्नी से विवाद चल रहा था। दोनों करीब 10 साल से अलग रह रहे थे। पत्नी ने अपने पति पर उसका खर्चा देने का मुकदमा कर रखा था। बुधवार को मुकदमे की तारिख थी। व्यक्ति की पत्नी तारीख पर जा रही थी, तभी उसने पीछे से टक्कर मारी और पिकअप को छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना इलाके के गांगसौली गांव की है। सतेंद्र की शादी 12 साल पहले रजनी से हुई थी। शादी के बाद से दोनों में अनबन होने लगी और सतेंद्र रजनी को छोड़कर हिंडौन चला गया। सतेंद्र हिंडौन में पिकअप चलाकर अपना खर्चा चलाता। रजनी सतेंद्र के घर में ही अपने आठ साल के बेटे के साथ रहती थी।
विज्ञापन


रजनी ने सतेंद्र पर 10 साल पहले ही खर्चा देने का केस किया हुआ था, जिसकी कोर्ट में तारीख भी पड़ रही थी। आज उसी मामले में तारीख थी। रजनी तारीख पर जाने के लिए सुबह नौ बजे घर से निकली। गांव से रजनी पांच सौ मीटर दूर ही पहुंची थी। वहां सतेंद्र पहले से पिकअप लेकर इंतजार कर रहा था। जैसे ही सतेंद्र ने रजनी को देखा तो उसने पिकअप से रजनी को पीछे से जोरों की टक्कर मारी और वहां पिकअप छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने रजनी के परिजनों को घटना की सूचना दी। रजनी के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने रजनी को मृत घोषित कर दिया। पिकअप को देखकर रजनी के परिजन पहचान गए की, वह पिकअप सतेंद्र की है। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस एफएसएल की टीम को बुलाकर सभी सबूत जुटाए।

दिनदहाड़े महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
भरतपुर जिले के नदबई थाना इलाके में 24 जून को दिनदहाड़े स्कूटी पर जा रही एक महिला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना को लेकर लोगों में रोष था, जिसके चलते पुलिस ने जांच के दौरान उसी दिन मृतक महिला सुधा चौधरी के देवर को षड्यंत्र रचने के आरोप में उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था।

गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश के लिए स्पेशल टीम गठित गठित की गई थी, जिसमें तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा ने एक प्रेस वार्ता आयोजित करके इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।



एसपी ने बताया कि घटना वाले दिन साजिशकर्ता उसके देवर मनोज को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद अन्य टीमों ने जगह-जगह पर दबिश दी। इसमें मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि महिला के हत्या के आरोपी शिशुपाल माधव और एक नाबालिग धनवाड़ा पुट की बंद खदानों में छुपे हुए हैं। वह कहीं भागने की फिराक में घूम रहे हैं, जिस पर स्पेशल डीएसटीसी और पुलिस के द्वारा सर्च लाइट की रोशनी में पीछा किया तो गहरी खदानों में तीनों घायल अवस्था में पड़े मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।


बंटवारे को लेकर की गई थी महिला की हत्या...
24 जून को नदबई में सुधा चौधरी नामक विधवा महिला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिसमें पारिवारिक बंटवारे व पति की मृत्यु के बाद मिलने वाली परी लाभ के ऊपर चल रहा था। परिवार में मनमुटाव के चलते उसके देवर मनोज ने हत्या की साजिश रच दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed