{"_id":"647c3a2aa3f57a3bd70bf8c2","slug":"bharatpur-crime-father-murderd-son-in-property-dispute-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में बाप ने बेटे की हत्या की,बहू ने सास-ससुर सहित अन्य के खिलाफ दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में बाप ने बेटे की हत्या की,बहू ने सास-ससुर सहित अन्य के खिलाफ दर्ज कराया केस
Sun, 04 Jun 2023 12:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:46 PM IST
सार
भरतपुर शहर में प्रॉपर्टी विवाद में बाप ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। हत्या कर खुद पुलिस थाने पहुंच गया। बहू ने सास-ससुर समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक बाप ने अपने बेटे की हत्या कर दी और खुद ही थाने जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का पता लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। FSL की टीम मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन
मृतक विपिन के साले यतेंद्र ने बताया कि उसकी बहन ममता उम्र 32 साल निवासी सेथरा गांव की शादी गुलाल कुंड के रहने वाले विपिन उम्र 35 साल से हुई थी। उसके दो भांजे हैं। बड़े का नाम आयुष्मान उम्र सात साल और छोटा ह्रदय उम्र पांच साल है। विपिन के दो छोटे भाई हैं। विपिन से छोटा भाई दीनदयाल सरकारी टीचर है और सबसे छोटा भाई सोनू पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विपिन भरतपुर के सेटेलाइट अस्पताल में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करता था। विपिन के पिता लाला राम, उसके दोनों भाइयों का विपिन से घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विपिन के घरवाले चाहते थे कि वह घर को छोड़कर चला जाए। 15 दिन पहले विपिन की पत्नी ममता अपने पीहर गई हुई थी।
विज्ञापन
पिता ने ही की बेटे की हत्या...
शनिवार को फिर से विपिन और उसके पिता लाला राम का प्रोपर्टी को लेकर विवाद हुआ था और लाला राम ने गला दबाकर अपने बेटे की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लाला राम खुद थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। जब घटना के बारे में पुलिस को पता लगा तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया और सभी सबूत जुटाए गए। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। विपिन की पत्नी ममता शर्मा की तरफ शिकायत दी गई है।
पुलिस ने बताया गृह क्लेश हत्या की वजह...
मथुरा गेट थाना अधिकारी रामनाथ ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची विपिन का शव बेड पर पड़ा हुआ था। बाद में पता लगा कि पिता लाला राम ने ही बेटे की हत्या की है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के कारण गृह क्लेश बताए जा रहे हैं।