फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi made three daughters of MP take helicopter ride

Rajasthan: राहुल गांधी ने दस दिन में किया वादा पूरा, हेलिकॉप्टर से मध्यप्रदेश की तीन बेटियों को करवाई हवाई सैर

Fri, 09 Dec 2022 01:32 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 09 Dec 2022 01:32 PM IST
सार

राहुल गांधी ने उज्जैन की तीन छात्राओं को हवाई यात्रा कराने का वादा किया था। महज दस दिन में राहुल ने तीनों का ड्रीम पूरा कर दिया। हवाई राइड के बाद छात्राओं ने कहा कि हेलिकॉप्टर में बैठने का हमारा सपना पूरा हुआ, वह भी राहुल गांधी के साथ।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi made three daughters of MP take helicopter ride
छात्राओं के साथ राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश की तीन छात्राओं से हेलिकॉप्टर राइड कराने का वादा किया था। दस दिन में ही राहुल ने तीनों छात्राओं का सपना पूरा कर दिया। उन्होंने बूंदी में तीनों छात्राओं को 20 मिनट की हवाई यात्रा करवाई। 

विज्ञापन


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है। गुरुवार को यात्रा बूंदी जिले में आई। जैसे ही यात्रा पूरी हुई, राहल गांधी फौरन गुडली में बनाए गए हेलिपैड पर पहुंचे, वहां उन्होंने उज्जैन की तीनों छात्राओं के साथ 20 मिनट की हेलिकॉप्टर राइड की। हवाई यात्रा के बाद उन्होंने छात्राओं को चॉकलेट्स भी दी। इसके साथ ही राहुल और हेलिकॉप्टर के पायलट ने 10 मिनट तक मध्यप्रदेश की बेटियों को हेलिकॉप्टर की तकनीकी जानकारियों से रूबरू करवाया। फिर उन्होंने तीनों के साथ फोटो खिंचवाईं। 

विज्ञापन


उज्जैन निवासी 11वीं क्लास की शीतल पाटीदार, अंतिमा पंवार और 10वीं की छात्रा गिरजा पंवार ने उज्जैन में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान राहुल ने उनसे बातचीत की तो बच्चियों ने बताया कि उनका हवाई यात्रा करने का सपना है। जिसके बाद राहुल ने तीनों से प्रॉमिस किया था कि वे उन्हें हवाई यात्रा जरूर करवाएंगे। दस दिन बाद ही उज्जैन की तीनों छात्राओं का सपना पूरा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के साथ हवाई यात्रा करने वाली छात्राओं ने कहा कि हम पहली बार हेलिकॉप्टर में बैठे थे। ये हमारा ड्रीम था। हेलिकॉप्टर में बैठने का हमारा सपना पूरा हुआ, वह भी राहुल गांधी के साथ, यह क्षण हमारे लिए अकल्पनीय था और अविस्मरणीय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed