फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharat Jodo Yatra in Rajasthan Yatra started from Jinapur of sawaimadhopur

Bharat Jodo Yatra: मुसलमान को केवल वोट बैंक माना, हक नहीं मिला-बेरोजगार का छलका दर्द, राहुल गांधी ने गले लगाया

Tue, 13 Dec 2022 11:01 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 13 Dec 2022 11:01 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा में एक उर्दू शिक्षक ने गोविंद सिंह डोटासरा की शिकायत की। उसने सरकार के स्टाफिंग पैटर्न पर सवाल उठाए। जिसके बाद राहुल गांधी डोटासरा से इसका जवाब मांगा।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra in Rajasthan Yatra started from Jinapur of sawaimadhopur
जीनापुर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार को राजस्थान में 9वां दिन है। यात्रा सुबह सवाई माधोपुर में खंडार के जीनापुर से शुरू हुई। 10 बजे यात्रा सूरवाल बाइपास पहुंची। राहुल की यात्रा दुब्बी बनास गांव में विराम लेगी।

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बेरोजगार उर्दू टीचर ने राहुल गांधी से मुलाकात की। जिसमें बेरोजगार शिक्षक ने सरकार के स्टाफिंग पैटर्न की शिकायत की। इकराम अहमद ने कहा कि मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझा जाता है। केवल वोट के लिए याद किया जाता है लेकिन जब मुसलमान को हक देने की बात आती है तो वह नहीं मिलता। उर्दू टीचर की भर्ती इसका उदाहरण है।

विज्ञापन


शिक्षक की शिकायत के बाद राहुल गांधी ने गोविंद सिंह डोटासरा से शिक्षक की नाराजगी का कारण पूछा। युवा इकराम ने राहुल से कहा कि 2021 के बजट में 2100 उर्दू शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी लेकिन केवल 300 की भर्ती की। स्टाफिंग पैटर्न बदला गया, तब ये गोविंद सिंह डोटासरा ही शिक्षा मंत्री थे। इनके कार्यकाल में ही स्टाफिंग पैटर्न बदले जाने से उर्दू शिक्षक की भर्ती अटकी है। इस पर डोटासरा ने अपनी सफाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने डोटासरा से कहा कि युवाओं की रोजगार नौकरी की दिक्कतों को हर हाल में दूर किया जाए। उसके बाद राहुल गांधी ने बेरोजगार उर्दू टीचर को गले लगाया और अल्पसंख्यकों की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। 



भारत जोड़ो यात्रा सूरवाल बाईपास तक पहले फेज में यात्रा 13.2 किलोमीटर तक चलेगी। यहीं यात्रा का लंच ब्रेक होगा। लंच ब्रेक के बाद 3:30 बजे से यात्रा फिर शुरू होगी। सूरवाल बाईपास से दुब्बी बनास तक भारत जोड़ो यात्री 9.2 किमी तक का सफर तय करेंगे। शाम को दुब्बी बनास तक यात्रा होगी, यह यात्रा का आखिरी पड़ाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed