फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharat Jodo Yatra in Rajasthan today will women walk with Rahul Gandhi and Priyanka

Bharat Jodo Yatra: आज की भारत जोड़ो यात्रा 'नारी शक्ति' के नाम, राहुल के साथ प्रियंका ने भी मिलाया कदम से कदम

Mon, 12 Dec 2022 11:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 12 Dec 2022 11:47 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा में आज राहुल गांधी के साथ सिर्फ महिलाएं दिखेंगी। कांग्रेस नेताओं की ओर से भारी संख्या में महिलाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। आज भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर में प्रवेश कर जाएगी।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra in Rajasthan today will women walk with Rahul Gandhi and Priyanka
राहुल गांधी, मिराया मां प्रियंका गांधी के साथ - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में बूंदी से शुरू हुई। आज की यात्रा खास है क्योंकि 12 दिसंबर की भारत जोड़ो यात्रा महिला शक्ति के नाम है। भारत जोड़ो यात्रा में आज राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं चल रही हैं। आज की यात्रा को 'महिला शक्ति पदयात्रा' का नाम दिया गया है।

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा बूंदी के तेजाजी महाराज मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटी मिराया के साथ चल रही हैं। इसके अलावा राजस्थान की महिला मंत्री और विधायक भी आज राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी चल रही हैं। हालांकि, भीड़ बढ़ने के बाद यात्रा में पुरुष और महिलाएं दोनों ही हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस की ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी कि 'आज #BharatJodoYatra के लिए बेहद पवित्र दिन है, क्योंकि आज इस सफर की शुरूआत एक ऐसे महानायक और भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार कहे जाने वाले सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के पवित्र स्थल से प्रारंभ होकर भगत सिंह सर्किल कुश्ताला तक जाने वाली है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
 


'महिला शक्ति पदयात्रा' को लेकर हर जिले के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। बारां जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया और उर्मिला जैन भाया को महिलाओं को जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों ने बारां से पांच हजार से ज्यादा महिलाओं के शामिल होने का दावा किया है। भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर में प्रवेश कर जाएगी। 

लग रहे पायलट के नारे
राहुल गांधी की यात्रा अब सचिन पायलट के समर्थकों की ज्यादा संख्या वाले इलाके में है।ऐसे में यात्रा में पायलट समर्थकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। यात्रा के दौरान पायलट समर्थक सचिन पायलट का कटआउट लेकर चल रहे हैं। वहीं भारत जोड़ो यात्रा में सचिन पायलट के नाम की नारेबाजी भी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed