{"_id":"639b03539d48a76c0c186125","slug":"bharat-jodo-yatra-in-dausa-rajasthan-90-year-old-walking-with-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: 90 साल के बुजुर्ग का यात्रा में कदमताल, राहुल गांधी ने बस में बैठने को कहा तो कर दिया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: 90 साल के बुजुर्ग का यात्रा में कदमताल, राहुल गांधी ने बस में बैठने को कहा तो कर दिया इनकार
Thu, 15 Dec 2022 04:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 15 Dec 2022 04:51 PM IST
सार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार सुबह लालसोट विधानसभा क्षेत्र के गोलिया गांव से शुरू हुई। देर शाम यात्रा दौसा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। नांगल राजवतान के मीणा हाईकोर्ट में यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को राजस्थान में 11वां दिन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा का आज गुरुवार को राजस्थान में 11वां दिन है। राहुल गांधी की यात्रा में नेता, कलाकार, पूर्व अफसर, आम लोग सहित अन्य समाज और वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। सभी राहुल गांधी के साथ कदमताल कर आगे बढ़ रहे हैं। लगातार पैदल चलने के कारण कई युवा और लोग भी थक जाते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के रहने वाले करीब 90 साल करुणाप्रसाद मिश्रा बिना डरे और बिना रुके यात्रा में चल रहे हैं। कई बार राहुल गांधी करुणाप्रसाद से बात भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यात्रा में शामिल करुणाप्रसाद का कहना है कि वे पूर्व पीएम जवाहर लाल के समय से कांग्रेस और गांधी परिवार से जुड़े हुए हैं। लगातार पैदल चलने को लेकर वे कहते हैं कि हम तो यात्रा में शामिल होकर चल पड़े हैं, सफर तो तय कर ही लेंगे। उन्होंने बताया कि कई बार राहुल गांधी उनसे बात भी कर चुके हैं। राहुल ने उनसे बस में भी बैठने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग करुणाप्रसाद यात्रा में शामिल लोगों को आकर्षण का केंद्र हैं। उनकी ऊर्जा देकर हर कोई हैरान रह जाता है। उनके प्रति लोगों का जुड़ाव ऐसा है कि जहां हर कोई नहीं पहुंच पाता, वहां भी वह पहुंच जाते हैं, उन्हें कोई नहीं रोकता। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हेंडल से करुणाप्रसाद का फोटो भी शेयर कर उन्हें पथ का साथी बताया है।
विज्ञापन
मीणा होईकोर्ट में होगा यात्रा का विश्राम
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार सुबह लालसोट विधानसभा क्षेत्र के गोलिया गांव से शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुरजिंदर सिंह रंधावा और चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा समेत कई नेता कदमताल कर रहे हैं। देर शाम यात्रा दौसा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। नांगल राजवतान के मीणा हाईकोर्ट में यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा।