फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharat Jodo Yatra In Dausa Rajasthan 90 year old walking with Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra: 90 साल के बुजुर्ग का यात्रा में कदमताल, राहुल गांधी ने बस में बैठने को कहा तो कर दिया इनकार

Thu, 15 Dec 2022 04:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 15 Dec 2022 04:51 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार सुबह लालसोट विधानसभा क्षेत्र के गोलिया गांव से शुरू हुई। देर शाम यात्रा दौसा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। नांगल राजवतान के मीणा हाईकोर्ट में यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra In Dausa Rajasthan 90 year old walking with Rahul Gandhi
भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को राजस्थान में 11वां दिन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा का आज गुरुवार को राजस्थान में 11वां दिन है। राहुल गांधी की यात्रा में नेता, कलाकार, पूर्व अफसर, आम लोग सहित अन्य समाज और वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। सभी राहुल गांधी के साथ कदमताल कर आगे बढ़ रहे हैं। लगातार पैदल चलने के कारण कई युवा और लोग भी थक जाते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के रहने वाले करीब 90 साल करुणाप्रसाद मिश्रा बिना डरे और बिना रुके यात्रा में चल रहे हैं। कई बार राहुल गांधी करुणाप्रसाद से बात भी कर चुके हैं।        

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यात्रा में शामिल करुणाप्रसाद का कहना है कि वे पूर्व पीएम जवाहर लाल के समय से कांग्रेस और गांधी परिवार से जुड़े हुए हैं। लगातार पैदल चलने को लेकर वे कहते हैं कि हम तो यात्रा में शामिल होकर चल पड़े हैं, सफर तो तय कर ही लेंगे। उन्होंने बताया कि कई बार राहुल गांधी उनसे बात भी कर चुके हैं। राहुल ने उनसे बस में भी बैठने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। 
विज्ञापन




बुजुर्ग करुणाप्रसाद यात्रा में शामिल लोगों को आकर्षण का केंद्र हैं। उनकी ऊर्जा देकर हर कोई हैरान रह जाता है। उनके प्रति लोगों का जुड़ाव ऐसा है कि जहां हर कोई नहीं पहुंच पाता, वहां भी वह पहुंच जाते हैं, उन्हें कोई नहीं रोकता। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हेंडल से करुणाप्रसाद का फोटो भी शेयर कर उन्हें पथ का साथी बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीणा होईकोर्ट में होगा यात्रा का विश्राम 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार सुबह लालसोट विधानसभा क्षेत्र के गोलिया गांव से शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुरजिंदर सिंह रंधावा और चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा समेत कई नेता कदमताल कर रहे हैं। देर शाम यात्रा दौसा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। नांगल राजवतान के मीणा हाईकोर्ट में यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed