{"_id":"639c8cc71a5fd35e2e1fd544","slug":"bharat-jodo-yatra-bus-and-pick-up-of-congress-workers-collided-2-killed-dausa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: हिमाचल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस और पिकअप की भिड़ंत, दो की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: हिमाचल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस और पिकअप की भिड़ंत, दो की मौके पर मौत
Fri, 16 Dec 2022 08:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 16 Dec 2022 08:50 PM IST
सार
तेज रफ्तार होने के कारण बस और पिकअप का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों गाड़ियां एक-दूसरे में फंस गए। हादसे में पिकअप में बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव भी अंदर फंस गए थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस एक पिकअप से टक्करा गई। हादसे में दो पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कांग्रेस के छह से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गए। हादसा दौसा के सैंथल थाना इलाके में हुआ है। बस में सवार होकर कांग्रेस कार्यकर्ता आज सुबह दौसा आए थे। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद वापस लौटते समय ये हदसा हो गया। तेज रफ्तार होने के कारण दोनों गाड़ियां आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति से कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर के साथ 28 कार्यकर्ताओं की टीम दौसा आई थी। दिन में यात्रा में शामिल होने के बाद विधायक जयपुर में कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता बस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रास्तें में मनोहरपुर-कोथून नेशनल हाईवे पर मालगवास गांव के पास बस और पिकअप की आमने-सामने से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
तेज रफ्तार होने के कारण बस और पिकअप का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों गाड़ियां एक-दूसरे में फंस गए। हादसे में पिकअप में बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव भी अंदर फंस गए थे। सूचना पर पहुंची सैंथल थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग किया। इसके बाद पिकअप में फंसे शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में पिकअप सवार हनुमान मीणा (22) और वसीम अकरम (31) निवासी सवाई माधोपुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि राकेश मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल, तोंजन, शशिकिरण, राजेंद्र, नोरबू और रतनलाल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।