{"_id":"0f7c1ec0-82fc-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"beloved-roamed-on-ass-after-being-embarrased","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी का मुंह काला कर गधे पर घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी का मुंह काला कर गधे पर घुमाया
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 02 Mar 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर जिले के कोतवाली थाना इलाके में एक लड़की के परिजनों ने युवक का मुंह काला कर गधे पर घुमाया। पीड़िता ने युवक पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार नवीन जाटव और उसकी प्रेमिका विवाह रचाने के लिए गत 26 फरवरी को घर से भाग गए। लड़की के परिजनों ने दोनों को शादी का झांसा देकर घर बुलाने के बाद नवीन का काला मुंह करके उसे गधे पर घुमाया।
विज्ञापन
पुलिस ने शान्ति भंग करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी नवीन पर अपहरण और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन