{"_id":"623ead4730a641251a42e33e","slug":"bees-attack-on-funeral-procession-in-nagaur-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शव यात्रा पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक की मौत और दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शव यात्रा पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक की मौत और दो गंभीर घायल
Sat, 26 Mar 2022 11:35 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:35 AM IST
सार
नागौर के बेगासर में मधुमक्खियों ने शव यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। इसके एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। साथ ही घायलों को अस्पताल ले जा रही कार भी हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज और परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर के डीडवाना उपखंड में एक शव यात्रा पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने 50 से 60 लोगों को काट लिया। इससे एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मोलासर के राजकीय सोमनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
उधर, घायलों को अस्पताल पहुंचाने की हड़बड़ाहट में कार खाई में पलट गई। इसमें एक और व्यक्ति घायल हो गया। उसका भी मोलासर के राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मौलासर ग्राम पंचायत के बेगासर में 70 वर्षीय भवरी देवी पत्नी गणपत राम गुलेरिया की मौत हो गई थी। ग्रामीण परिजन और रिश्तेदार उनके सुबह को श्मशान घाट ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों ने 50 से 60 लोगों को डंक मार दिया। लोगों ने खेत में छिपकर मधुमक्खियों से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन