फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Beawar News: Communal harmony disturbed in Beawar, police arrested five

Beawar News: ब्यावर में मूंगफली ठेले से शुरू हुआ विवाद पत्थरबाजी में बदला, पुलिस बल तैनात, पांच गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2025 05:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 09 Jan 2025 05:04 PM IST
सार

ब्यावर में एक मूंगफली ठेले पर लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया।दोनों पक्षों पर आरोप-प्रत्यारोप के बाद पुलिस ने शांति भंग और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Beawar News: Communal harmony disturbed in Beawar, police arrested five
ब्यावर में तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यावर में कल देर रात एक मूंगफली के ठेले से लेनदेन के मामले को लेकर कहासुनी हो गई। मूंगफली वाला धर्म विशेष से जुड़ा व्यक्ति था जबकि दूसरा दलित समाज से। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई और धीरे-धीरे एक दूसरे पर गाली-गलौच करते हुए एक दूसरे को देख लेने की बात कह डाली। इसी पर मूंगफली वाले के ठेले वाले के पास बैठे धर्म विशेष के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कसाना और साकेत नगर पुलिस के थानाधिकारी आदि मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया और रात में मामले को शांत कराने की प्रयास किया। रात से ही मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सिटी थाने के थानाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि ठेले वाले से मूंगफली वाले से लेनेदेने के मामले के लेकर कहासुनी हुई और कुछ देर बाद वह पत्थरबाजी में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर और पूछताछ कर मामले की जानकारी प्राप्त कर रही है। मामले में पुलिस ने शांति भंग करने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले को लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उधर दलित समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। दलित समाज के लोगों का मानना है कि जब-जब कुछ होता है आखिर दलित समाज के लोगों को ही निशाना बनाया जाता है। आखिर यह कब तक चलता रहेगा। दलित समाज के प्रेमचन्द सांगेला ने आरोप लगाया कि जब से दलित बस्ती के पास एक चाय की दुकान खुली है तब से वहां देर रात तक धर्म विशेष के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। रात में आने-जाने वाली महिलाओं और बहन-बेटियों पर फब्तियां कसते नजर आते हैं। जब कभी भी किसी से भी कोई झगड़ा होता है बजाए थाने जाने के वह दलित बस्ती पर पत्थरबाजी करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासन भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के उन्हें संरक्षण देती है। इसी तरह दलित समाज के ही दिनकर भारती ने बताया कि हम बेकसूरों पर अत्याचार होता है। मामला कुछ और होता है मरते हम बस्ती के लोग हैं। हमारे ऊपर पत्थरबाजी कर हमारे घरों को तोड़ा जाता है। वाहनों को क्षतिग्रस्त किया जात है, लेकिन उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। एडवोकेट किशन चांवरिया ने भी बेवजह बेगुनाहों पर अत्याचार को लेकर रोष व्यक्त किया और जिला कलेक्टर से शीघ्र मिलने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed