फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Who is Kirti Gosaiwal 21-Year-Old Civil Services Aspirant Becomes Rajasthan Youngest Municipal Chairperson

कौन हैं 21 साल की कीर्ति?: जिनका प्रशासनिक सेवा में जाने का था सपना, अब बनीं सबसे कम उम्र की पालिका अध्यक्ष

Sat, 19 Sep 2026 03:06 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sat, 19 Sep 2026 03:06 PM IST
सार

धोरीमन्ना नगर पालिका में भाजपा की 21 वर्षीय पार्षद कीर्ति गोसाईवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था और उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। कीर्ति ने बताया कि वह पहले प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती थीं, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए राजनीति में आईं।

विज्ञापन
Who is Kirti Gosaiwal 21-Year-Old Civil Services Aspirant Becomes Rajasthan Youngest Municipal Chairperson
पार्षद कीर्ति गोसाईवाल निर्विरोध नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गईं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की 21 वर्षीय पार्षद कीर्ति गोसाईवाल निर्विरोध नगर पालिका अध्यक्ष बनी हैं। उन्होंने राजस्थान में सबसे कम उम्र की जेन जी पालिका अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। राज्य में नगर निकाय के अध्यक्ष पदों के लिए 21 सितंबर को मतदान होना है, लेकिन कई स्थानों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन


इकलौता नामांकन, इसलिए निर्विरोध निर्वाचन
धोरीमन्ना नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने 14 सीटों पर जीत हासिल की। दूसरी ओर, कांग्रेस ने तीन और निर्दलीय प्रत्याशियों ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की। पर्याप्त बहुमत न होने के कारण कांग्रेस और निर्दलीय समूहों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा। यह पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। कीर्ति गोसाईवाल ने वार्ड संख्या 20 से भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीता था। अध्यक्ष पद के लिए केवल उन्हीं का नामांकन पत्र आने से वह निर्विरोध अध्यक्ष बनीं। उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण बिश्नोई ने कीर्ति को निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन


प्रशासनिक सेवा से राजनीति तक का सफर
वर्ष 2005 में जन्मी 21 वर्षीय कीर्ति गोसाईवाल ने स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वह स्नातकोत्तर की तैयारी कर रही हैं। वह पहले प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती थीं, लेकिन देश-प्रदेश की बदलती परिस्थितियों को देखकर उन्होंने राजनीति में कदम रखा। राजनीति में आने के लिए उन्होंने राज्य मंत्री केके बिश्नोई को श्रेय देते हुए आभार प्रकट किया। कीर्ति गोसाईवाल ने स्पष्ट किया कि पालिका अध्यक्ष बनने के बाद आम जनता की समस्याओं को तुरंत दूर करना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जयपुर: मेयर पद के लिए सुनील कोठारी के नाम पर भाजपा की मुहर, आज दाखिल करेंगे नामांकन

प्रदेश में अनूठा रिकॉर्ड दर्ज
21 साल की उम्र में नगर पालिका अध्यक्ष बनकर कीर्ति गोसाईवाल ने प्रदेश में नया रिकॉर्ड बनाया है। राज्य में निकाय पद को संभालने वाली वह सबसे कम उम्र की जनप्रतिनिधि बन गई हैं। धोरीमन्ना पालिका क्षेत्र के नागरिक इस परिणाम से काफी उत्साहित हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि युवा नेतृत्व मिलने से विकास कार्यों को गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed