फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer News: Couple and Two Children Found Dead in Home Tank, Police Launch Investigation

Barmer News: घर के टैंक में दंपती और दो मासूमों के शव मिलने से फैली सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Wed, 02 Jul 2025 01:13 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Wed, 02 Jul 2025 01:13 PM IST
सार

शिव थाना क्षेत्र के उण्डू गांव में दो मासूम बच्चों के साथ दंपती का शव घर के टांके में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है लेकिन जांच के बाद ही असलियत का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
Barmer News: Couple and Two Children Found Dead in Home Tank, Police Launch Investigation
दो मासूम बच्चों के साथ दंपति का मिला शव

विस्तार

जिले के शिव थाना क्षेत्र के उण्डू गांव में मंगलवार रात दो मासूम बच्चों के साथ दंपति का शव घर के टांके में पाया गया। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर स्थानीय परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गए, वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत पहुंची।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक शिवलाल जो जयपुर में हैंडीक्राफ्ट का काम करता था, दो माह पहले अपने गांव आया था। मंगलवार रात शिवलाल, उनकी पत्नी कविता और उनके दोनों बच्चों के शव टांके में मिले। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और संबंधित वृत्ताधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: ट्रांसपोर्ट नगर थाने के सामने आत्मदाह करने वाले प्रॉपर्टी डीलर ने दम तोड़ा, पार्टनर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने मौके पर एफएसएल और एमओबी टीमों को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी रामसर वृत्ताधिकारी मानाराम गर्ग ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है लेकिन पूरी घटना की पड़ताल के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed