फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Property Dealer Who Self-Immolated Outside Transport Nagar Police Station Dies, Partner Arrested

Jaipur News: ट्रांसपोर्ट नगर थाने के सामने आत्मदाह करने वाले प्रॉपर्टी डीलर ने दम तोड़ा, पार्टनर गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 09:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 02 Jul 2025 09:27 AM IST
सार

खुद को आग लगाने वाले प्रॉपर्टी डीलर ने कल उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि पार्टनर द्वारा ब्याज के लिए तकाजा लगाए जाने के बाद शिकायत दर्ज नहीं किए जाने के बाद मृतक ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने के सामने खुद को आग लगा ली थी।

विज्ञापन
Jaipur News: Property Dealer Who Self-Immolated Outside Transport Nagar Police Station Dies, Partner Arrested
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्रांसपोर्ट नगर थाने के सामने खुद को आग लगाने वाले प्रॉपर्टी डीलर ने कल उपचार दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बिजनेस पार्टनर कैलाश माहेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मृतक प्रॉपर्टी कारोबारी राजेश शर्मा (50) आगरा रोड स्थित जामडोली के राधिका विहार कॉलोनी के रहने वाले थे और पिछले तीन साल से ट्रांसपोर्ट नगर की सेठी कॉलोनी में परिवार के साथ रहकर प्रॉपर्टी का कारोबार कर रहे थे। प्रॉपर्टी कारोबार में राजेश शर्मा का पार्टनर कैलाश माहेश्वरी है। राजेश ने कैलाश माहेश्वरी से डेढ़ करोड़ रुपए लिए थे और इसके बदले बाकायदा 2.60 रुपए सैकड़ा के हिसाब से कैलाश को ब्याज दे रहे थे। मई और जून का ब्याज नहीं देने पर 28 जून को कैलाश अपने साथियों के साथ सेठी कॉलोनी में राजेश के किराए के मकान पर गया और राजेश की पत्नी और बेटी के साथ अभद्रता की। इसके बाद कैलाश ने राजेश को फोन पर जमकर बुरा-भला भी कहा। राजेश ने शाम को घर लौटने के बाद कैलाश के खिलाफ ट्रांसपोर्ट नगर थाने में लिखित शिकायत भी दी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी-पत्थर, बूंदी में मोबाइल चार्ज करने को लेकर श्रमिक की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का भाई अशोक शर्मा ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस का कहना था कि हम दूसरी पार्टी को बुलाएंगे। जब वह पार्टी आएगी, उससे बात कर रिपोर्ट दर्ज करेंगे। पुलिस ने कैलाश को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मैं और मेरा भाई राजेश घर लौट आए। रविवार को राजेश और अशोक फिर से थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने कैलाश को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। राजेश शाम को फिर थाने पहुंचा तो थानाधिकारी अरुण चौधरी ने उसे अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया। 30 जून को राजेश फिर थाने पहुंचा लेकिन अपनी शिकायत का कोई समाधान नहीं होने पर राजेश ने थाने के बाहर ही खुद को आग लगा ली और थाने में घुस गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत होने के चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed