फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer's daughter Mumal got Akshara scholarship

Rajasthan: चौके-छक्के लगाने वाली बेटी मूमल मेहर को मिला सम्मान, अक्षरा छात्रवृत्ति में मिलेंगे 25 हजार रुपये

Thu, 16 Feb 2023 03:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 16 Feb 2023 03:24 PM IST
सार

चौके-छक्के लगाने वाली बाड़मेर की बेटी मूमल मेहर को रूमा देवी सुगणी देवी अक्षरा छात्रवृत्ति के तहत सालाना 25 हजार की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Barmer's daughter Mumal got Akshara scholarship
मूमल मेहर को मिला सम्मान - फोटो : social media

विस्तार

चौके-छक्के लगाने वाली बाड़मेर जिले के शिव के शेरपुरा कानासर गांव की बेटी मूमल मेहर के खेल कौशल को देखते हुए रूमा देवी सुगणी देवी अक्षरा छात्रवृत्ति के तहत सालाना 25 हजार की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. रूमा देवी ने कहा कि मूमल उभरती हुई खिलाड़ी है। ये छात्रवृत्ति उसके खेल के विकास के लिए दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि मूमल की प्रतिभा ने हमारी गांव की बच्चियों के सपनों को नई उड़ान दी है। 14 साल की मूमल मेहर 8वीं कक्षा में अध्ययनरत है। उसके पिता मठार खान किसान हैं। उन्होंने कहा कि ये उभरती प्रतिभा भौतिक साधनों के अभाव में पिछड़े न इसलिए संस्थान ने ग्रामीण अंचल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए ये प्रोत्साहन राशि दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मूमल मेहर की चचेरी बहन अनीसा बानो (अंडर 19 स्टेट प्लेयर) को भी संस्थान अपनी अक्षरा स्कॉलरशिप योजना से लगातार दो बार 25-25 हजार की स्कॉलरशिप दे चुका है। बलदेव नगर स्थित क्राफ्ट सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में यशोदा चौधरी जोधपुर, राखी राठी, सरपंच सीता देवी, गोविंद सारण, सोनाराम आदि के अलावा मूमल की चचेरी बहन अनिशा बानो भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed