फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News: Independent MLA Priyanka Chaudhary raised the voice of unemployed in Assembly

Barmer News: विधायक प्रियंका ने विधानसभा में उठाई बेरोजगारों की आवाज, नए पदों और शिक्षकों की भर्ती की मांग

Wed, 05 Mar 2025 12:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Mar 2025 12:21 PM IST
सार

विधायक डॉ प्रियंका चौधरी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बाड़मेर में महिला साक्षरता की दर बहुत ही कम है। इस कम दर का एक कारण विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद हैं और उचित शिक्षण संस्थानों की भी कमी भी  है।

विज्ञापन
Barmer News: Independent MLA Priyanka Chaudhary raised the voice of unemployed in Assembly
निर्दलीय विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में निर्दलीय विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने शिक्षा पर सुधार की आवश्यकता बताते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने बाड़मेर जिले में नए पदों,  वरिष्ठ अध्यापक और व्याख्याता भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने सदन में कहा कि शिक्षा के मुद्दे पर राजनीति कम और सार्थक चर्चा अधिक होनी चाहिए। शिक्षा ही वह एकमात्र विकल्प है जो नागरिकों को रोजगार के साथ-साथ जिम्मेदार राष्ट्र निर्माता बनाता है।

विज्ञापन


बेरोजगारों का रखा पक्ष
बीते दिनों बाड़मेर में बेरोजगार युवाओं द्वारा किए गए आंदोलन पर विधायक डॉ.प्रियंका चौधरी ने उनका पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रक्रिया अधीन भर्तियों में I ग्रेड व II ग्रेड में पद बढ़ाए जाए। हाल ही में कमोन्नत विद्यालयों में स्वीकृत पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, जिससे छात्रों को उचित शिक्षा मिल सके। 
विज्ञापन


बाड़मेर में महिला साक्षरता की दर बहुत ही कम
विधायक डॉ प्रियंका चौधरी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बाड़मेर में महिला साक्षरता की दर बहुत ही कम है। इस कम दर का एक कारण विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद हैं और उचित शिक्षण संस्थानों की भी कमी भी  है। हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा बाड़मेर विधानसभा को सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास,  राजकीय बालिका महाविद्यालय में छात्रावास दिया गया। यह सरकार का सराहनीय काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से यह मांग भी की 
विधायक प्रियंका चौधरी ने सरकार से पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्टेशन रोड बाड़मेर में 2 पारी में संचालन करने का सरकार से आग्रह किया। विधायक ने सरकार से बाड़मेर में बालिका सैनिक विद्यालय, नया बालिका विद्यालय खोलने की मांग रखी। इसके साथ ही राइट टू एजुकेशन एक्ट और राइट टू प्ले एक्ट लाने की बात पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed