फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News: Clash between police and NSUI students Police detained six students using mild force

Barmer News: पुलिस और NSUI के विद्यार्थियों के बीच हाथापाई, बल प्रयोग कर छह छात्र हिरासत में लिए

Mon, 31 Jul 2023 05:29 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Mon, 31 Jul 2023 05:29 PM IST
सार

बाड़मेर में एनएसयूआई के बैनर तले लेक्चरर के तबादलों से नाराज विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। इन दौरान विद्यार्थियों और पुलिस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस बीच पुलिस प्रशासन ने बल प्रयोग कर छह विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
Barmer News: Clash between police and NSUI students Police detained six students using mild force
विद्यार्थियों पर लाठी चार्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में पुलिस और विद्यार्थियों के बीच हाथापाई हो गई। जिले के राजकीय पीजी काॅलेज से लेक्चरर के तबादलों से नाराज विद्यार्थी एनएसयूआई के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और विद्यार्थियों के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग किया और छह विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया। छात्रों को हिरासत में लेने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पीजी कॉलेज के विद्यार्थी कोतवाली थाने के आगे जमा हो गए।

विज्ञापन


छह लेक्चरर के तबादले से नाराज विद्यार्थी
राजकीय पीजी कॉलेज में एक साथ 6 लेक्चरर का पिछले दिनों तबादला किया गया है। इसके चलते छात्रों में रोष है। तबादलों को निरस्त करने की मांग को लेकर विद्यार्थी कॉलेज के मेन गेट पर ताला जड़कर जबरदस्त तरीके से नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि कॉलेज पहले ही लेक्चरर की कमी से जूझ रहा है, जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लेकिन कॅालेज में मौजूद लेक्चरर का भी तबादला हो गया। इससे कॉलेज में पढ़ाई करने भी बहुत मुश्किलें आ रही हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के साथ हुई झड़प में छह विद्यार्थी हिरासत में
कॉलेज के गेट पर काफी समय तक चल रही नारेबाजी प्रदर्शन को लेकर कॉलेज और पुलिस प्रशासन ने विद्यार्थियों से समझाइश की, लेकिन विद्यार्थी नहीं माने और पुलिस के साथ उलझ गए, जिसके चलते पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई। विद्यार्थियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर 6 विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed