फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer 15 year old minor kidnapped with cloth gang raped and strangled

बाड़मेर: 15 साल की नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंस किया अपहरण, गैंगरेप कर रेत डाला गला

Wed, 20 Jan 2021 09:14 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 20 Jan 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
Barmer 15 year old minor kidnapped with cloth gang raped and strangled
राजस्थान के बाड़मेर जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ रेप - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के बाड़मेर के एक गांव में 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई है। इस वारदात से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। देर रात आरोपी घर में सो रही बच्ची को उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर ले गए। बच्ची को खेत में ले जाकर चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जब बच्ची ने विरोध किया तो आरेपियों ने उसका गला रेत डाला।

विज्ञापन


मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया अपहरण 
बालिका के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उसकी मां की भी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है। आरोपियों ने इसी बात का फायदा उठाया। नाबालिग अपनी मां के पास ही सो रही थी। इस बीच देर रात बदमाश आए और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर बच्ची का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


हिरासत में खेत का मालिक
दरिंदे उसे खेत में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने खेत मालिक गोपाल सिंह को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। इसके अलावा बाकि के आरोपियों की तलाश भी हो रही है। इस वारदात की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों में रोष
पुलिस द्वारा बच्ची का शव शिव अस्पताल मोर्चरी में रखने के दौरान गांव वालों का आक्रोश बढ़ गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ शिव अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गई। गांव वालों ने बाड़मेर-जैसलमेर हाइवे को भी जाम कर दिया। पुलिस और जन प्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद इस जाम खुलवाया जा सका। मृतका के चाचा ने शिव थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


तीन आरोपी फरार
फिलहाल पुलिस ने खेत के मालिक गोपाल को हिरासत में ले लिया है बाकी तीनों आरोपी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। बता दें, सरकार ने सीएम रिलीफ फंड से दो लाख रुपये की राशि पीड़ित परिवार के लिए जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed