फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Police solve nursing student's murder case; boyfriend arrested.

डूंगरपुर: सड़क किनारे मिले सड़े-गले शव का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोप; चाकू और खून से सने कपड़े बरामद

Tue, 29 Sep 2026 07:43 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 07:43 PM IST
सार

डूंगरपुर के वरदा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिली अज्ञात महिला के सड़े गले शव की पहचान निशा के रूप में होने के बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, निशा की हत्या उसके प्रेमी पूनमचंद कटारा ने की थी। वारदात के बाद शव को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया गया था।
 

विज्ञापन
Police solve nursing student's murder case; boyfriend arrested.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरदा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिली अज्ञात महिला के सड़े-गले शव की पहचान निशा के रूप में होने के बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। निशा की हत्या उसके प्रेमी पूनमचंद कटारा ने की थी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े और बैग बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सड़क किनारे गड्ढे में मिली थी 10-15 दिन पुराना शव
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को नाल निवासी कांतिलाल ने सूचना दी कि दोपहर करीब 3 बजे मोटरसाइकिल से जाते समय सड़क किनारे गड्ढे में सड़ी-गली शव दिखाई दी। शव करीब 10 से 15 दिन पुरानी होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान के लिए सोशल मीडिया और मुखबिर तंत्र की भी मदद ली गई।
विज्ञापन


चप्पल और कपड़ों से हुई मृतका की पहचान
तकनीकी जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को शव निशा कटारा, निवासी घाटा वासी, थाना दोवड़ा का होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया गया। चप्पल और कपड़ों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान निशा के रूप में की। निशा सागवाड़ा के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और दो सहेलियों के साथ किराए के कमरे में रहती थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर को पूनमचंद उसे अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयपुर से अहमदाबाद तक आरोपी की तलाश
मामले की जांच के लिए जिला विशेष टीम, साइबर सेल और सागवाड़ा थाना पुलिस की टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूनमचंद की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने उदयपुर, माउंट आबू, अंबाजी और अहमदाबाद में भी उसकी तलाश की।

झील में फेंका था चाकू और कपड़े
पुलिस उप अधीक्षक हेरंब जोशी के मुताबिक, पूछताछ में पूनमचंद ने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े और बैग को गैपसागर झील में फेंक दिया था। सिविल डिफेंस टीम की मदद से तलाशी अभियान चलाकर पुलिस ने कथित तौर पर ये सामान बरामद किए। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।


बातचीत बंद करने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि निशा द्वारा बातचीत बंद करने या संबंध समाप्त करने की बात कहने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस का आरोप है कि इसी विवाद के चलते आरोपी निशा को एकांत स्थान पर ले गया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed