फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara: Humanity Shamed as Mob Cuts Woman’s Hair, Tears Clothes and Assaults Her; Video Sparks Outrage

राजस्थान में फिर मॉब लिंचिंग: भीड़ ने आदिवासी महिला के बाल मुंडवाए, कपड़े भी फाड़े, लाठियों से जमकर पीटा

Thu, 03 Sep 2026 04:27 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 04:27 PM IST
सार

राजस्थान में हनुमानगढ़ के बाद अब बांसवाड़ा में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। बांसवाड़ा में महिलाओं ने आदिवासी महिला के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। सब महिलाएं मोहल्ले में जमा हुईं फिर इसके बाद आदिवासी महिला के कपड़े फाड़े। महिलाओं की इस भीड़ ने महिला को अर्धनग्न करके उसकी लाठियों से पिटाई भी की। 
 

विज्ञापन
Banswara: Humanity Shamed as Mob Cuts Woman’s Hair, Tears Clothes and Assaults Her; Video Sparks Outrage
महिला के साथ मारपीट करती अन्य महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांसवाड़ा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ महिलाओं की भीड़ ने मारपीट की। भीड़ ने आदिवासी महिला का पहले सिर मुंडवाया फिर उसे चारों तरफ से घेरकर उसके कपड़े फाड़ डाले और लाठियों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने महिला के साथ बेहद शर्मनाक व्यवहार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना के दौरान आदिवासी महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की, साथ ही मदद भी मांगी लेकिन अन्य महिलाओं ने उसकी एक नहीं सुनी। वहीं दूसरी तरफ भीड़ में मौजूद कई महिलाएं और पुरूष इस घटना का वीडियो भी बनाते नजर आए। पुलिस के अनुसार जिन लोगों ने महिला और पुरुषों ने इस घटना को अंजाम दिया है वो पिटने वाली महिला के ससुराल पक्ष से जुड़े हुए हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


यह कारण चर्चा में
सीआई विनोद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों में इस घटनाक्रम के बाद चर्चा यह है कि महिला कुछ दिनों से अपने पीहर गई थी और ससुराल नहीं लौटी। इसके बाद जब वह आई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ ऐसा व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है । मुख्य आरोपी पीड़िता के पति को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान में मिलावट पर बड़ा वार: पांच खाद्य उत्पादों पर बैन, नौ दुकानों-डेयरियों के लाइसेंस निलंबित


वहीं इस घटना पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि ये तो अराजकता है। सरकार को इस मामले में एक्शन लेना चाहिए। ऐसे मामलों में महिला आयोग की भूमिका सबसे अहम होती है। रेहाना रियाज ने बताया कि उन्होंने इस मामले में बांसवाड़ा एसपी से फोन पर बात भी की है। रियाज ने कहा कि यदि वहां जाने की जरूरत हुई तो वहां जाएंगे भी। 

वहीं आम आदमी पार्टी की संगीता गौड़ ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। यह सिर्फ नारों तक सीमित है। बांसवाड़ा तो बहुत दूर है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में ही अगर घूमकर देख लिया जाए तो पता लग जाएगा बेटियां कितनी सुरक्षित हैं? संगीता ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा धक्का मारने से एक बच्ची जल गई थी, उससे मिलने तक कोई नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed