फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara: 4 Arrested in Rs 18 Lakh Robbery, BAP Candidate Allegedly Plotted It to Fund Election Expenses

बांसवाड़ा: 18 लाख की लूट में बीएपी प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार, चुनावी खर्च जुटाने के लिए रची साजिश

Fri, 25 Sep 2026 08:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 25 Sep 2026 08:46 PM IST
सार

बांसवाड़ा पुलिस ने 18 लाख रुपये की नकदी और कार लूट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बीएपी से जुड़ा एक चुनाव प्रत्याशी भी शामिल है और कथित तौर पर चुनावी खर्च जुटाने के लिए लूट की साजिश रची गई थी।

विज्ञापन
Banswara: 4 Arrested in Rs 18 Lakh Robbery, BAP Candidate Allegedly Plotted It to Fund Election Expenses
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांसवाड़ा के गेमन पुल पर व्यापारी के मुनीम से हुई 18 लाख रुपये की नकदी और कार लूट के मामले में आंबापुरा पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान लूट की वारदात से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में बीएपी पार्टी का एक प्रत्याशी भी शामिल है, जिसने चुनावी खर्च जुटाने के लिए इस पूरी लूट की साजिश रची थी।

विज्ञापन


सड़क पर ट्रैक्टर अड़ाकर की वारदात
आंबापुरा थाना प्रभारी निर्भयसिंह राणावत ने बताया कि आरोपियों ने लूट की वारदात को पूरी तरह से फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया था। बदमाशों ने पूर्व नियोजित योजना के तहत सड़क पर ट्रैक्टर इस तरह खड़ा कर दिया कि व्यापारी के मुनीम को कार रोकना पड़ी। जैसे ही कार रुकी, बदमाश मुनीम से 18 लाख रुपये की नकदी और कार लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर: कुकर से सिर पर वार कर फंदे से लटकाया शव, कोर्ट के आदेश पर पत्नी, बेटी और साले पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र से चार आरोपी गिरफ्तार
जांच के आधार पर आंबापुरा पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दबिश देकर चार आरोपियों अजय डिंडोर, प्रकाश कटारा, मोहनलाल और कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें एमजी अस्पताल ले गई, जहां उनका मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है।  पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से बांसवाड़ा जिले में हुई अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में भी अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है, जिससे अन्य मामलों का पर्दाफाश हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed