{"_id":"6298999c21d2db09970c5bb9","slug":"bank-manager-murdered-in-kashmir-rajasthan-resident-vijay-was-married-four-months-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir Target Killing: कश्मीर में राजस्थान के रहने वाले बैंक मैनेजर की हत्या, चार महीने पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir Target Killing: कश्मीर में राजस्थान के रहने वाले बैंक मैनेजर की हत्या, चार महीने पहले ही हुई थी शादी
Thu, 02 Jun 2022 04:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 02 Jun 2022 04:44 PM IST
सार
बैंक मैनेजर विजय कुमार हनुमानगढ़ के भगवान गांव के रहने वाले थे। उनके पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। चार महीने पहले ही विजय की शादी हुई थी।
विज्ञापन
Kashmir Target Killing
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने कुलगाम में एक बैंक में घुसकर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। बैंक मैनेजर विजय कुमार राजस्थान के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। एक महीने पहले ही वह अपनी पत्नी को साथ ले गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर विजय हनुमानगढ़ के नोहर थाना इलाके के भगवान गांव के रहने वाले थे। उनके पिता ओमप्रकाश बेनीवाल एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उनका छोटा भाई अनिल पढ़ाई कर रहा है। विजय की चार महीने पहले ही शादी हुई थी और वह एक महीने पहले ही पत्नी को अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
हमले का वीडियो भी आया सामने
विजय कुमार कुलगाम के मोहनपोरा में इलाकी देहाती बैंक में तैनात बैंक प्रबंधक थे। गुरुवार सुबह आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि एक आतंकी बैंक में दाखिल होता है, कुछ देर बैंक के गेट पर खड़े होकर इंतजार करता है। इसके बाद पिस्टल से विजय को गोली मार देता है। अस्पताल में इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएम एनडीए सरकार पर बोला हमला
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़, राजस्थान के निवासी विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। एनडीए सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। केंद्र सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। हमारे नागरिकों की इस तरह आतंकियों द्वारा हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।