फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bambiha and Deepti gang took responsibility for murder of gangster Sandeep in Nagaur

Rajasthan: गैंगस्टर संदीप मर्डर केस में नया मोड़, बंबीहा और दीप्ति दोनों गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Tue, 20 Sep 2022 02:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 20 Sep 2022 02:57 PM IST
सार

नागौर की सड़क पर बदमाशों ने दिनदहाड़े गैंगस्टर संदीप बिश्नोई को गोलियों से भून दिया। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे दीप्ति गैंग का हाथ बता रही है। इस मामले में पांच संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Bambiha and Deepti gang took responsibility for murder of gangster Sandeep in Nagaur
गैंगस्टर संदीप बिश्नोई मर्डर केस - फोटो : Social Media

विस्तार

नागौर में दिनदहाड़े गैंगस्टर संदीप की कोर्ट के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस हत्या से नागौर के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं सोमवार की रात बंबीहा ग्रुप ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है लेकिन अब दीप्ति गैंग ने भी इस मर्डर की जिम्मेदारी ली है। जिससे हत्या का पेंच और उलझ गया है। 

विज्ञापन

इस हत्याकांड के पीछे कौन है, पुलिस आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कह रही है लेकिन नागौर पुलिस को दीप्ति गैंग पर शक है। इसी बीच सोमवार रात को बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि हमने मर्डर करवाया। कहा जाता है कि यह गैंग आर्मेनिया से ऑपरेट होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bambiha and Deepti gang took responsibility for murder of gangster Sandeep in Nagaur
गैंगस्टर संदीप बिश्नोई मर्डर केस - फोटो : Social Media

दीप्ति गैंग ने कहा-मर्डर का बंबीहा से कोई लेना-देना नहीं
इसके साथ ही दीप्ति गैंग की ओर से भी एक पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा गया कि इस मर्डर की जिम्मेदारी अनिल बिश्नोई और दीप्ति लेते हैं। ये संदीप गोदारा की हत्या का बदला है। इसका बंबीहा गैंग से कोई लेना-देना नहीं है।

पुलिस की शक की सुई दीप्ति गैंग पर इसलिए है कि साल 2013 में दीप्ति गैंग ने संदीप के एक साथी की हत्या कर दी थी। 2015 में संदीप ने अपने साथी की मौत का बदला लिया और दीप्ति गैंग के सरगना के नजदीकी का हरियाणा में ही मर्डर करवा दिया था। तब से ही दीप्ति गैंग संदीप के पीछे पड़ी थी।

विज्ञापन

Bambiha and Deepti gang took responsibility for murder of gangster Sandeep in Nagaur
दीप्ति गैंग की ओर से किया गया पोस्ट - फोटो : Social Media

बता दें, नागौर में सोमवार दोपहर सेठी गैंग के सरगना संदीप विश्नोई को बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सोमवार देर रात नागौर पुलिस के इनपुट पर राजसमंद पुलिस ने नाकाबंदी कर हरियाणा नंबर की गाड़ी पकड़ी है, जिसमें से पांच संदिग्ध युवक हिरासत में लिए गए हैं।  युवकों से पूछताछ की जा रही है। आईजी रुपिंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकरण में महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं। सभी बदमाश जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed