{"_id":"6aa37291d2fa09f1dc079562","slug":"balotra-municipal-council-elections-congress-and-rlp-workers-clashed-in-ward-53-on-the-night-before-polling-windows-of-three-vehicles-were-smashed-balotra-news-c-1-1-noi1407-4711599-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोतरा में मतदान से पहले चुनावी घमासान: कांग्रेस-आरएलपी कार्यकर्ता आमने-सामने, तीन वाहनों के शीशे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोतरा में मतदान से पहले चुनावी घमासान: कांग्रेस-आरएलपी कार्यकर्ता आमने-सामने, तीन वाहनों के शीशे टूटे
Fri, 11 Sep 2026 09:32 AM IST
बालोतरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
Published by: बालोतरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 09:32 AM IST
सार
बालोतरा के वार्ड 53 की सांसी कॉलोनी में नगर परिषद चुनाव के मतदान से एक रात पहले कांग्रेस और आरएलपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। मतदाताओं को कथित रूप से प्रलोभन देकर प्रभावित करने के आरोप को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद हंगामा हुआ।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी की स्कॉर्पियो सहित तीन वाहन क्षतिग्रस्त
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नगर परिषद चुनाव के मतदान से ठीक पहले बालोतरा के वार्ड संख्या 53 स्थित सांसी कॉलोनी में गुरुवार देर रात चुनावी माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए कथित रूप से प्रलोभन दिए जाने के आरोप को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया।
घटना के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहसबाजी और हंगामा हुआ। आरोप है कि विवाद के बीच स्कॉर्पियो सहित तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। क्षतिग्रस्त वाहनों में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश प्रजापत की गाड़ी भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
मतदान से एक रात पहले शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, नगर परिषद चुनाव के मतदान से पूर्व अंतिम रात वार्ड में विभिन्न प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की सक्रियता बनी हुई थी। इसी दौरान मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए कथित रूप से प्रभावित करने के प्रयासों को लेकर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया कि मतदाताओं को भोजन कराने के साथ शराब और अन्य प्रकार के प्रलोभन देकर अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बात को लेकर विरोध शुरू हुआ और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआत में विवाद बहसबाजी तक सीमित रहा, लेकिन कुछ ही देर में मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। आरोप है कि इस दौरान खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया और तीन गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए गए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप
घटना के दौरान जिन वाहनों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है, उनमें कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश प्रजापत की स्कॉर्पियो भी शामिल बताई जा रही है। वाहन के शीशे टूटने के बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया और कुछ समय के लिए सांसी कॉलोनी में तनाव का माहौल बना रहा। दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने की सूचना आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई।
ये भी पढ़ें- बिहार: मुंगेर में बाढ़ के बीच सिंचाई बांध का स्लुइस गेट धंसा, रातोंरात कराई गई मरम्मत; 10-15 हजार लोग प्रभावित
पुलिस पहुंची, भीड़ को हटाकर कराया शांत
घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को अलग किया और मौके पर जमा भीड़ को हटाया। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।