फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News Action taken against illegal clinics two clinics seized after documents were found incomplete

Balotra News: अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई, दस्तावेज अधूरे मिलने पर दो क्लीनिक सीज, नीम-हकीमों में मचा हड़कंप

Fri, 11 Apr 2025 03:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 03:10 PM IST
सार

Illegal Clinics Seized: राजस्थान के बालोतरा जिले में चिकित्सा विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो अवैध क्लीनिक को सीज किया है। कार्रवाई के बाद नीम-हकीमों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Balotra News Action taken against illegal clinics two clinics seized after documents were found incomplete
अवैध क्लीनिक सीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने बालोतरा जिले के समदड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मेडिकल क्लीनिकों और नीम हकीमों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाकाराम चौधरी के निर्देशन में की गई। अभियान की अगुवाई अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप कुमार देवात एवं खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगत नारायण स्वामी ने की।

विज्ञापन


अभियान के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न क्लीनिकों और मेडिकल संस्थानों का मौके पर निरीक्षण किया और उनके दस्तावेजों की गहन जांच की। इस दौरान कई जगहों पर लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अधूरे या अनुपलब्ध पाए गए। विभाग ने ऐसे क्लीनिक संचालकों को निर्देश दिए कि वे शीघ्र अपने दस्तावेज पूर्ण करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




डॉ. संदीप कुमार देवात ने जानकारी दी कि ग्राम करमावास एवं समदड़ी कस्बे में दो ऐसे क्लीनिक पाए गए, जिनके दस्तावेज पूरी तरह से अनुपलब्ध थे। नियमानुसार इन क्लीनिकों को मौके पर ही सीज करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि यह कदम जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि अवैध व अयोग्य व्यक्तियों द्वारा इलाज कर आमजन की जान से खिलवाड़ न किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दूदू में हुआ भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराए सात वाहन, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल


इस कार्रवाई के दौरान जैसे ही चिकित्सा विभाग की टीम समदड़ी क्षेत्र में पहुंची, तो अधिकांश नीम हकीमों की दुकानों और क्लीनिकों के शटर अचानक बंद हो गए। इससे स्पष्ट है कि ये संस्थान बिना वैध अनुमति के संचालित हो रहे थे और अधिकारियों के डर से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: विदेशी मेहमानों के साथ टाइगर सफारी पर रणथंभौर पहुंचे राहुल, बाघों की अठखेलियों का आनंद लिया

अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में अवैध रूप से चिकित्सा सेवाएं देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील की गई है कि वे इलाज केवल पंजीकृत और योग्य चिकित्सकों से ही कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed