कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी निजी यात्रा पर राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर में हैं। यहां उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की स्वछंद अठखेलियों का आनंद लिया। टाइगर सफारी के दौरान बाघ और बाघिनों ने भी उन पर खासी मेहरबानी दिखाई, जिससे उन्हें तीनों राउंड्स में शानदार साइटिंग का अवसर मिला। गुरुवार को सुबह और शाम तथा शुक्रवार सुबह की सफारी के दौरान उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में बाघों और उनके शावकों के दर्शन हुए।
Sawai Madhopur: विदेशी मेहमानों के साथ टाइगर सफारी पर रणथंभौर पहुंचे राहुल, बाघों की अठखेलियों का आनंद लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:14 PM IST
सार
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों रणथंभौर के दौरे पर हैं। टाइगर सफारी के दौरान उन्होंने बाघों की स्वछंद अठखेलियों का आनंद लिया। इस यात्रा में उनके साथ कुछ विदेशी अतिथि भी हैं, जो टाइगर सफारी का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन