पुलिस हिरासत में विधानसभा पहुंचे बसपा विधायक
- विधानसभा पहुंचे बसपा विधायक
- न्यायिक अभिरक्षा में थे विधायक
- इतिहास में पहली बार कोई विधायक पुलिस हिरासत में पहुंचा
विस्तार
राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार कोई विधायक पुलिस हिरासत में पहुंचा। कुशवाह इन दिनों चर्चित नरेश कुशवाह (कथित बहन के प्रेमी) हत्याकांड मामले में षड्यंत्र रचने के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं। उच्च न्यायालय की तरफ से कुशवाह को केवल एक दिन ही विधानसभा कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। कुशवाहा ने सदन में प्रवेश करने से पहले विधानसभा सीढ़ियों में दंडवत किया और हाथ जोड़कर पूजा भी की। विधायक ने मीडिया से कहा कि वह विधानसभा में उनके क्षेत्र की समस्या उठाने के लिए आए हैं।
अदालत ने भी इस भावना को समझकर अनुमति दी है। कुशवाह ने सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए क्षेत्र की समस्या उठाईं। उन्होंने सदन में कहा कि धौलपुर के लोगों को चंबल नदी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।