फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baby Changed In Jaipur Janana Hospital Mothers Claiming Same Child

Rajasthan: हिंदू और मुस्लिम मां एक ही नवजात बेटे को बता रहीं अपना, जयपुर के इस अस्पताल में मचा हंगामा

Sun, 04 Sep 2022 10:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 04 Sep 2022 10:56 PM IST
सार

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अब टेस्ट कराकर बच्चों के असली माता-पिता का पता लगाया जाएगा। हालांकि, प्रबंधन अब भी यही दावा कर रहा है कि नेहा ने बेटे और रेश्मा ने बेटी को जन्म दिया है,  लेकिन परिवार यह मानने को तैयार नहीं हैं। जांच के लिए दोनों दंपतियों के सैंपल ले लिए गए हैं।  

विज्ञापन
Baby Changed In Jaipur Janana Hospital Mothers Claiming Same Child
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर जिले के सांगानेर गेट जनाना अस्पताल में दो नवजात बच्चों को लेकर हंगामा मचा हुआ है। हाल ही में अस्पताल में जन्में दो नवजात बच्चों को लेकर दो अलग-अलग मां दावा कर रही हैं। हिंदू मां का कहना है कि उसका बच्चा मुस्लिम मां ले लिया है, जबकि वह हिंदू मां पर ऐसा करने का आरोप लगा रही है। इसम मामले को लेकर हंगामा इतना बढ़ा कि अस्पातल में पुलिस बुलानी पड़ गई। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों के टेस्ट कराकर उनकी पहचान की जाएगी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सांगानेर गेट जनाना अस्पताल के करीब तीन दिन पहले दो गर्भवती महिलाएं रेश्मा और नेहा भर्ती हुईं। दोनों ही वॉल सिटी एरिया की रहने वाली हैं। अस्पताल में भी दोनों को एक ही वार्ड में भर्ती किया गया। तीन दिन पहले कुछ घंटों के अंतराल में दोनों ने एक-एक बच्चे को जन्म दिया। एक ने बेटी और दूसरे ने बेटे को जन्म दिया। इस दौरान स्टाफ की गलती से बच्चे बदल गए। रेश्मा को बेटा दे दिया गया और नेहा को बेटी दे दी गई। इधर, रेशमा पहले से दो बेटियों की मां है। घर में बेटे के जन्म की खुशखबरी मिली तो परिवार खुशियां मनाने लगा। मोहल्ले और अस्पातल में मिठाई बांट दी गई।  
विज्ञापन


इधर, शनिवार रात बच्चों को टीका लगने की बारी तो उनके एडमिट कार्ड देखे गए। इस दौरान नवजात बच्चों के बदलने की बात सामने आई। अस्पताल स्टाफ ने बच्चों के बदलने की बात मुस्लिम मां और उसके परिवार को बताई तो वह अड़ गई। उन्होंने कहा कि यह बेटा मेरा ही हैं। उधर, नेहा और उसके परिवार को यह बात पता चली तो उन्होंने भी बेटे को लेकर अपना दावा कर दिया। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों परिवार एक ही बेटे को अपना बताने पर अड़े रहे तो अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि टेस्ट कराकर बच्चों के असली माता पिता का पता लगाया जाएगा। हालांकि, प्रबंधन अब भी यही दावा कर रहा है कि नेहा ने बेटे को जन्म दिया है और रेश्मा ने बेटी को, लेकिन परिवार मामने को तैयार नहीं हैं। जांच के लिए दोनों दंपतियों के सैंपल ले लिए गए हैं। रिपोर्ट में जो भी आएगा उसी आधार पर एक दूसरे को बच्चे दे दिए जाएंगे। बता दें कि दोनों नवजात बच्चों को अभी एनआईसीयू में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed