{"_id":"1686b99a21753e3ca0546e4d5c03013d","slug":"babulal-nagar-rape-suspended-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार के आरोपी नागर कांग्रेस से निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कार के आरोपी नागर कांग्रेस से निलंबित
अमर उजाला
Updated Tue, 01 Oct 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोपों से घिरे राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर को कांग्रेस ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के निर्देश पर श्री नागर की सदस्यता निलंबित की गई हैं। दुष्कर्म के आरोपों से घिरे नागर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से पार्टी की छवि पर विपरीत असर होता दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
पार्टी के ही एक वर्ग का मानना था कि नागर को पार्टी से निलंबित नहीं किया गया तो आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान उठाना पड सकता है।
मंत्री ने बदल दिया पूरा सिस्टम
इधर पीड़िता ने नागर के मेडिकल जांच पर भी सवाल खडा करते हुए उनका दोबारा मेडिकल कराने की मांग की है। पीडिता ने आरोप लगाया कि नागर ने पूरा सिस्टम ही बदल दिया और उन्होंने गैर कानूनी तरीके से अपना मेडिकल कराया हैं जिसे फिर से कराया जाना चाहिए। उधर नागर ने फिर इस मामले में अपने को बेकसूर बताते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ पूरा षडयंत्र हैं।
विज्ञापन