Jaipur: पीजी में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, चिल्लाने पर भाग गया युवक
जयपुर में रात के दो बजे एक युवक पीजी में घुस गया। उसने एक लड़की का गला दबाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में पीजी में घुसकर एक शिक्षिका से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक रात के दो बजे पीजी में घुस गया और युवती का गला दबाकर रेप की कोशिश की। युवती के चिल्लाने पर युवक भाग गया।
शिक्षिका जयपुर के एक कॉलेज में पढ़ाती है। वह पीजी में रहती है। होली के त्योहार पर अधिकतर लड़िकयां घर चली गई थीं। हॉस्टल खाली था। धुलंडी की रात दो बजे युवती के कमरे में एक युवक घुस गया। उसने युवती का गला दबाकर रेप करने की कोशिश की। शिक्षिका के चिल्लाने पर युवक वहां से भाग गया। पीड़िता ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित शिक्षिका का कहना है कि वार्डन उसके कमरे में ही सोती थी। धुलंडी के दिन पीजी का गेट खुला रह गया था। उस रात वार्डन भी दूसरे कमरे में सो गई थी।