फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Attack on Pali police in Barmer who came to serve the notice

Rajasthan: नोटिस तामील करवाने आई पाली पुलिस पर हमला, हॉकी से कांस्टेबल का पैर तोड़ा

Tue, 13 Dec 2022 10:27 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 13 Dec 2022 10:27 AM IST
सार

कांस्टेबल का कहना है कि जैसे ही वो आरोपी के घर पहुंचा, चार पांच लोगों ने हॉकी से हमला कर दिया। हमले के कारण कांस्टेबल घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Attack on Pali police in Barmer who came to serve the notice
पाली पुलिस पर हमला - फोटो : Social Media

विस्तार

बाड़मेर के चौहट्टन में नोटिस तामील कराने आई पाली पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एक कांस्टेबल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची चौहटन पुलिस ने कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पाली जिले के सांडेराव थाना का एक कांस्टेबल मोहनलाल पुत्र पूनमाराम धोखाधड़ी के मामले में नोटिस तामिल करवाने के लिए आरोपी के घर चौहटन दूधवा  पहुंचा। आरोपी के घर पहुंचने से पहले ही 4-5 लोगों ने कांस्टेबल मोहनलाल को घेर लिया और रास्ता रोककर उसके मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में कांस्टेबल का पैर फ्रैक्चर हो गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद कांस्टेबल को चौहटन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर कांस्टेबल का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed