फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Attack on Headmaster in Dausa on asking for school fees Video gets Viral

Rajasthan: फीस मांगने पर हेडमास्टर का सिर फोड़ा, तीन साल से चार बच्चों को पढ़ाया पैसे मांगे तो कर दिया हमला

Mon, 19 Sep 2022 09:40 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 19 Sep 2022 09:40 AM IST
सार

पांच युवक लाठी-डंडे लेकर स्कूल में घुस गए। उन्होंने हेडमास्टर को पकड़ लिया और उसके सिर पर वार कर दिया। हेडमास्टर को अस्पताल ले जाया गया। उनके सिर में छह टांके आए हैं।

विज्ञापन
Attack on Headmaster in Dausa on asking for school fees Video gets Viral
दौसा में हेडमास्टर पर हमला - फोटो : Social Media

विस्तार

दौसा में फीस मांगने पर युवकों ने महिला हेड मास्टर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला हेड मास्टर का सिर फट गया। अब हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हेडमास्टर दीपिका मानपुर गांव में आदर्श निर्भय गुरु पब्लिक स्कूल संचालित करती हैं। स्कूल में धूलकोट गांव की ढाणी निवासी शिवलाल और राजेश सैनी के परिवार के चार बच्चे पढ़ते हैं। हेडमास्टर के पति का कहना है कि पिछले तीन साल से बच्चों की करीब 50 हजार रुपए से ज्यादा की फीस बकाया है। हेडमास्टर ने राजेश सैनी पर फीस के लिए दवाब बनाया, जिसके बाद उसने आठ हजार रुपए जमा करवाए और बाकी पैसे जमा करवाने से मना कर दिया। उसने हेडमास्टस से बच्चों को टीसी देने की बात कही।

विज्ञापन


स्कूल प्रशासन ने बाकी फीस जमा करवाने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद हो गया। उस समय जैसे-तैसे मामला शांत हो गया लेकिन शनिवार को पांच युवक लाठी-डंडे लेकर स्कूल में घुस गए। वे हेडमास्टर पर टीसी देने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने स्कूल के स्टाफ से गाली गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने दीपिका मीणा को पकड़ लिया और उनके सिर पर वार कर दिया। जिससे वे मैदान में गिर पड़ी। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। वहीं वहां मौजूद शिक्षक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। हेड मास्टर को प्राथमिक इलाज के बाद दौसा रेफर कर दिया गया। उनके सिर में छह टांके आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed