फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Attack On Bharatpur Police In Rajasthan, Five Policemen Injured

राजस्थान: पुलिस पर लाठी-डंड़ों से हमला कर 50 महिलाओं ने छुड़ाया आरोपी, पांच पुलिसकर्मी घायल

Fri, 11 Feb 2022 04:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 11 Feb 2022 04:45 PM IST
सार

भरतपुर में जुगला पट्टी गांव में रहने वाले एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। शुक्रवार को उसे पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। 
 

विज्ञापन
Attack On Bharatpur Police In Rajasthan, Five Policemen Injured
पुलिस से विवाद करती महिलाएं। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर की उच्चैन थाना पुलिस टीम पर महिलाओं सहित 50 लोगों ने हमला कर दिया। टीम दुष्कर्म के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस टीम थाने आने के लिए रवाना होने लगी तो ग्रामीणों ने जीप के आगे एक ट्रैक्टर लगा दिया। साथ ही लाठी-डंडे लेकर आए गांव की महिलाओं सहित अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। कुछ देर विवाद बाद सभी ने पुलिस टीम पर हमला किया और आरोपी को छुड़ाकर ले गए। इस हमले में उच्चैन थाना अधिकारी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हुए है।  

विज्ञापन


पुलिस टीम पर हमले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अन्य पुलिसकर्मियों ने हालत को संभाला और घायल पुलिस अधिकारी और जवानों को अस्पताल भेजा गया। एडिशनल एसपी अनिल मीणा और नदबई सीओ नीतिराज और क्यूआरटी की कई टीमे गांव में पहुंची हैं। पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने के जगह-जगह दबिश दे रही है। साथ फरार आरोपी को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
उच्चैन थाना क्षेत्र के गांव जुगला पट्टी के रहने वाले बंटी पर एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज है। पीड़िता ने 16 सितंबर  2021 को केस दर्ज कराया था। मामले की जांच चार जनवरी 2022 को धौलपुर एडिशनल एसपी को सौंप दी गई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। शुक्रवार को उच्चैन थाना पुलिस को सूचना मिली की आरोपी बंटी अपने घर आया है। सूचना के आधार पर उच्चैन थाना अधिकारी सहित पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने गई थी। इसी दौरान गांव वालों ने हमला कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed