{"_id":"372fd011a44a3bec092282facdee1f5f","slug":"assembly-election-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये विधानसभा चुनाव हो रहा है या लोकसभा! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये विधानसभा चुनाव हो रहा है या लोकसभा!
समीर शर्मा/अमर उजाला,जयपुर
Updated Tue, 26 Nov 2013 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार का रुख देखकर लग रहा है कि यहां विधानसभा नहीं लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की सभाएं सुनने में लगता है कि वे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर अपना और अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।
यही नहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर निशाना साधे रहते हैं, वहीं भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वसुंधरा राजे भाषण में कह रही हैं कि यदि मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, तो राजस्थान में भाजपा को जिताओ। ऐसे माहौल में स्थानीय मुद्दों को कम ही जगह मिल पा रही है।
विज्ञापन
मौका नहीं चूकते मोदी
भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी अपने भाषण में राजस्थान के मुद्दों पर कम और कांग्रेस आलाकमान को लक्ष्य बनाकर रखते हैं।
विज्ञापन
वे कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व और केन्द्रीय सरकार पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
चुनाव प्रचार शुरू होने से पहले ही जयपुर में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा केन्द्र सरकार की नीतियों को लेकर जमकर प्रहार करते हैं।
कांग्रेस, मोदी के भाषण को लेकर कई बार चुनाव आयोग को शिकायत करने तक पहुंच गई हैं। लेकिन मोदी अपने अंदाज में भाषण दिए जा रहे हैं।
कांग्रेस के निशाने पर मोदी
इधर, कांग्रेस की चुनाव सभाओं में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी बिना नाम लिए मोदी को ही घेरने के प्रयास करते हैं।
उनके भाषणों में केन्द्र सरकार की उपलब्धियां सुनने को मिलती हैं और थोड़ा-बहुत राजस्थान सरकार की योजनाएं और कार्यक्रम शामिल होते हैं। राजस्थान के मुद्दों को अधिक जगह देने के बजाय देश और समाज को तोडऩेवाली ताकतों को समर्थन नहीं देने के आह्वान करते हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते हैं कि जिस भाषा में विपक्ष के नेता बात कर रहे हैं, ऐसी भाषा का इस्तेमाल हम नहीं कर सकते।
मोदी के नाम पर वोट मांग रही राजे
वसुंधरा राजे सड़क, पानी, बिजली आदि के अभाव गिनाकर सीधे तौर पर कह रही हैं कि मोदी को प्रधानमंत्री पद पर देखना है, तो राजस्थान में भाजपा को वोट डालें।
वे राजस्थान विधानसभा चुनाव को 2014 में होनेवाले लोकसभा चुनाव का सेमीफानल बोलकर प्रचारित कर रही हैं। वे हर सभा में कह रही हैं कि मोदी तभी प्रधानमंत्री बनेंगे, जब भाजपा राजस्थान में चुनाव का यह सेमीफाइनल जीतेगी।
गहलोत के तीर भी मोदी की ही ओर
सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अपने भाषण में मोदी की ओर ही तीर चला रहे हैं।
वे प्रदेश में अपनी योजनाओं और निर्णयों को गिनाते हैं और मोदी पर कटाक्ष करते रहते हैं। वे कहते भी हैं कि जनता उनके (मोदी) के लच्छेदार भाषणों और बॉडी लेंग्वेज को समझ रही हैं कि एक जुट रहना है, तो ऐसी ताकतों को सत्ता से दूर रखो।
गहलोत भी भाजपा की मुख्यमंत्री पद की दावेदार पर निशाना कम और प्रधानमंत्री पद के दावेदार पर अधिक निशाना लगाते हैं।