फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2018 Updates: Rahul gandhi rally in Jhalawar

राजस्थान विधान सभा चुनाव 2018: राहुल गांधी बोले- चौकीदार ने सीबीआई निदेशक को राफेल के चलते हटाया

Wed, 24 Oct 2018 12:31 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Election 2018 Updates: Rahul gandhi rally in Jhalawar
राहुुल गांधी झालावाड़ में

राजस्थान विधानसभा चुनाव में आज का दिन गहमागहमी भरा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दो दिन के दौरे पर राजस्थान पहुंचे हैं। वह करीब 12 बजे झालावाड़ पहुंचे। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। हाडौ़ती में उनकी संकल्प रैली हुई जहां राफेल और सीबीआई की अंदरुनी लड़ाई को लेकर मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। इस खबर पर आपको बता रहे हैं लगातार अपडेट- 

विज्ञापन


राहुल का भाषण
-क्या नरेंद्र मोदी को कभी किसानों के साथ देखा है। ललित मोदी लंदन में बैठा है। आप ताली बजा रहे हैं लेकिन पैसा आपकी जेब से जा रहा है। विजय माल्या, ललित मोदी लंदन चले गए। माल्या लंदन जाने से पहले वित्त मंत्री से मिलकर गए। 
विज्ञापन

-देखो, पुलिसवाले भी हंस रहे हैं। अब चुप हो गया है, क्योंकि मुख्यमंत्री नाराज हो जाएंगे।
-मोदीजी संसद में कहते हैं कि मनरेगा बेकार है। मोदीजी आप 65 हजार करोड़ रुपये वाले मनरेगा को गड्ढा खोदने वाला कहते हो। संसद में मनरेगा को खत्म करने को कहते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी, नाम तो एक ही है। जब नीरव मोदी 35 हजार करोड़ रुपये लेकर भागता है और मेहुल चोकसी अरुण जेटली की बेटी के बैंक अकाउंट में पैसा देता है तो देश का चौकीदार...चौकीदार। 
-कल चौकीदार ने क्या किया सुनिए, सीबीआई का डायरेक्टर राफेल के कागज मंगाता है।
-चौकीदार ने राफेल 1600 करोड़ रुपये में खरीदा। अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाले।
-‘चौकीदार’ ने कल रात सीबीआई के निदेशक को हटाया क्योंकि जांच एजेंसी राफेल पर सवाल उठा रही थी।
-मोदीजी ने कहा था कि 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, क्या किसी को मिला रोजगार।
-5 साल में मोदीजी ने किसानों का एक रुपया कर्ज माफ नहीं किया।
-राजे सरकार ने 25 हजार स्कूल बंद किए, बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन लिया गया। 
-35 हजार रुपये करोड़ रुपये नीरव मोदी और मेहुल चोकसी लेकर भाग गए। कांग्रेस ने 
राहुल का जोरदार स्वागत

- राहुल गांधी प्रवीण शर्मा स्टेडियम पहुंचे, फूल मालाओं से हुआ स्वागत। सचिन पायलट और अशोक गहलोत भी हैं साथ। -रैली में मानवेंद्र सिंह भी मौजूद, कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे।
 
- राहुल का काफिला सभास्थल के लिए रवाना हुआ। सचिन पायलट और अशोक गहलोत भी साथ।  वसुंधरा राजे का गढ़ है झालावाड़

झालावाड़ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का निवार्चन क्षेत्र है और यहां राहुल गांधी को लाकर पार्टी ने एक तरह से भाजपा को सीधी चुनौती देने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि झालावाड़ में कांग्रेस बहुत अच्छी स्थिति में है। प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी के साथ मैंने 10 महीने पहले यहां किसान न्याय यात्रा निकाली थी, राहुल गांधी की यात्रा से यहां पार्टी और मजबूत होगी। 

पायलट ने कहा कि हाड़ौती के इलाके का किसान बदहाल है और राज्य में किसान आत्महत्या के लगभग आधे मामले इसी क्षेत्र से हैं, लोगों में मुख्यमंत्री व मौजूदा सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। मुख्मयंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले के झालरापाटन विधानसभाक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वहीं उनके बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ बारां लोकसभा सीट से सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed